गुजरात के बहुचराजी में ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, दो की जान गई और 8 घायल

Click to start listening
गुजरात के बहुचराजी में ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, दो की जान गई और 8 घायल

सारांश

गुजरात के मेहसाणा जिले में बहुचराजी के पास एक ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया। इस भयानक दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई और आठ अन्य घायल हुए हैं। यह घटना चैत्री पूनम के अवसर पर हुई है।

Key Takeaways

  • हादसा बहुचराजी-मोढेरा रोड पर हुआ।
  • दो श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई।
  • 8 लोग घायल हैं।
  • स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में मदद की।
  • पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू की है।

मेहसाणा, 31 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। गुजरात के मेहसाणा जिले में बहुचराजी के निकट एक ट्रक ने पैदल चल रहे यात्रियों को कुचल दिया। इस भयानक हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा बहुचराजी-मोढेरा रोड पर नवा देलवाडा गांव के पास सोमवार रात को उस समय हुआ, जब चैत्री पूनम के पावन अवसर पर मां बहुचर के दर्शन के लिए जाने वाले पदयात्रियों का एक समूह सड़क पार कर रहा था। तभी एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने अचानक श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की गति अत्यधिक थी और चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे यह भयानक दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही दो पदयात्रियों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से छह की स्थिति नाजुक है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, ये पदयात्री संघ सिद्धपुर तालुका के धनावाडा गांव के थे, जो हर साल श्रद्धा और आस्था के साथ पैदल यात्रा कर बहुचराजी मंदिर जा रहे थे, लेकिन उनकी यह यात्रा इस दर्दनाक हादसे में बदल गई।

घटना के तुरंत बाद, स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को धारपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गया है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही और तेज गति को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्रक चालक की खोज की जा रही है, और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हादसे वाली जगह से कुछ दूर पर सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुआ है, जिसके आधार पर ट्रक चालक की पहचान की जा रही है।

Point of View

और इस प्रकार की लापरवाह घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है।
NationPress
01/04/2026

Frequently Asked Questions

यह हादसा कब हुआ?
यह हादसा 31 मार्च को हुआ जब श्रद्धालु चैत्री पूनम के अवसर पर बहुचराजी मंदिर जा रहे थे।
हादसे में कितने लोग घायल हुए?
हादसे में 8 लोग घायल हुए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर है।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है, जो दुर्घटना के बाद फरार हो गया है।
घायलों का इलाज कहां चल रहा है?
घायलों का इलाज धारपुर सिविल अस्पताल में चल रहा है।
क्या सीसीटीवी फुटेज मिला है?
हां, हादसे वाली जगह से कुछ दूरी पर सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसके आधार पर ट्रक चालक की पहचान की जा रही है।
Nation Press