26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

ग्वालियर से सप्ताह में 6 दिन नई उड़ान सेवा: दिल्ली और बेंगलुरु के लिए सीधी कनेक्टिविटी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
ग्वालियर से सप्ताह में 6 दिन नई उड़ान सेवा: दिल्ली और बेंगलुरु के लिए सीधी कनेक्टिविटी

सारांश

ग्वालियर से नई उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है, जिससे सप्ताह में छह दिन दिल्ली और बेंगलुरु के लिए हवाई यात्रा संभव होगी। यह सेवा ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट से संचालित होगी।

मुख्य बातें

ग्वालियर से सप्ताह में छह दिन उड़ान सेवा शुरू होगी।
दिल्ली और बेंगलुरु के लिए सीधी कनेक्टिविटी।
उड़ानें अकासा एयर द्वारा संचालित होंगी।
व्यापार और शिक्षा में नई गति मिलेगी।
ग्वालियर का क्षेत्रीय विकास होगा।

ग्वालियर, १६ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस) केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जानकारी दी है कि ग्वालियर से एक नई उड़ान सेवा की शुरुआत होने जा रही है, जिससे ग्वालियर से सप्ताह में छह दिन दिल्ली और बेंगलुरु के लिए हवाई यात्रा संभव होगी। यह उड़ान सेवा ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट से ग्वालियर–दिल्ली–बेंगलुरु और बेंगलुरु–दिल्ली–ग्वालियर के लिए जल्द ही प्रारंभ की जाएगी।

मंत्री सिंधिया ने कहा कि इस नई हवाई सेवा के शुरू होने से ग्वालियर और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र सहित मध्य प्रदेश की कनेक्टिविटी में सुधार होगा और यात्रियों को प्रमुख शहरों तक तेज़ पहुँचने का मौका मिलेगा। मिली जानकारी के अनुसार, अकासा एयर द्वारा इस मार्ग पर नई उड़ानें शुरू की जाएंगी।

वर्तमान में, ग्वालियर से इंडिगो की उड़ानें सप्ताह में तीन दिन (मंगलवार, गुरुवार और शनिवार) संचालित होती हैं, जबकि प्रस्तावित अकासा एयर की नई उड़ानें (सोमवार, बुधवार और शुक्रवार) के साथ अब सप्ताह में छह दिन हवाई सेवा उपलब्ध होगी। इस सेवा के प्रारंभ होने से बेंगलुरु, जो एक प्रमुख आईटी और स्टार्टअप हब है, से ग्वालियर का सीधा जुड़ाव होना क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस नई उड़ान सेवा से व्यापार, उद्योग, शिक्षा और रोजगार के अवसरों में नई गति आएगी। दिल्ली और बेंगलुरु जैसे बड़े महानगरों से सीधी कनेक्टिविटी मिलने पर नागरिकों, व्यवसायियों और छात्रों को विशेष लाभ होगा, जिससे आवागमन सरल और समय पर होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आधुनिक एयरपोर्ट के माध्यम से क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर की हवाई सुविधाओं से जोड़ने का संकल्प साकार हो रहा है और यह पहल ग्वालियर के समग्र विकास को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ग्वालियर से दिल्ली और बेंगलुरु के लिए उड़ानें कब शुरू होंगी?
उड़ानें जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है, लेकिन तारीख की पुष्टि अभी नहीं की गई है।
कौन सी एयरलाइन इस सेवा को संचालित करेगी?
यह उड़ान सेवा अकासा एयर द्वारा संचालित की जाएगी।
ग्वालियर से उड़ानों की आवृत्ति कितनी होगी?
नई सेवा के शुरू होने पर, ग्वालियर से सप्ताह में छह दिन उड़ानें उपलब्ध होंगी।
इस सेवा का क्षेत्र के विकास पर क्या प्रभाव होगा?
यह सेवा व्यापार, उद्योग, शिक्षा और रोजगार के अवसरों में वृद्धि करेगी।
उड़ानें कब तक चलेंगी?
उड़ान सेवा की अवधि और समय सारणी की जानकारी बाद में उपलब्ध कराई जाएगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले