26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हरदोई में बारात में डीजे बंद होने पर हुआ बवाल, दूल्हे के बहनोई ने चलाई गोली?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हरदोई में बारात में डीजे बंद होने पर हुआ बवाल, दूल्हे के बहनोई ने चलाई गोली?

सारांश

शादी समारोह में डीजे बंद होने पर बवाल मच गया। आकाश गौतम ने अपने बहनोई के साथ मिलकर पुत्तीलाल को गोली मार दी, जिससे उसकी जान चली गई। इस घटना ने पूरे शादी समारोह को बर्बाद कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मुख्य बातें

शादी समारोह में डीजे बंद करने पर विवाद बढ़ा।
एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या हुई।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
घटना से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।
समाज में हिंसा के प्रति जागरूकता की आवश्यकता है।

हरदोई, 28 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक शादी समारोह के दौरान डीजे बंद करने को लेकर इतना विवाद हो गया कि एक व्यक्ति की जान चली गई। यह घटना अतरौली थाना क्षेत्र के शाहपुरा गांव में हुई।

शाहपुरा गांव के निवासी टीकाराम की बेटी की शादी लखनऊ के जेहटा निवासी विकास से तय हुई थी। गुरुवार की रात बारात आई। अतरौली के बरगदी गांव के अमित का डीजे लगा था। रात करीब 12 बजे अमित ने डीजे बंद कर दिया।

इसी बात से नाराज दूल्हे के बहनोई आकाश गौतम और उसके बड़े भाई अखिलेश गौतम ने अमित से डीजे फिर से चालू करने को कहा। अमित ने देर रात का हवाला देकर ऐसा करने से मना कर दिया। इससे दोनों भाइयों ने अमित के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी।

झगड़ा बढ़ता देख अमित ने अपने पिता पुत्तीलाल (55) और बड़े भाई आशीष को बुला लिया। जब पिता और भाई उन्हें समझाने आए तो आकाश गौतम ने खुद को लखनऊ में बड़ा प्रॉपर्टी डीलर और किसी संगठन का अध्यक्ष बताते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। बात इतनी बढ़ गई कि अखिलेश के इशारे पर आकाश ने कमर से लाइसेंसी पिस्तौल निकाली और पुत्तीलाल के सीने में गोली मार दी।

गोली लगते ही पुत्तीलाल जमीन पर गिर पड़ा। शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई। बाराती इधर-उधर भागने लगे। घायल पुत्तीलाल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली ले जाया गया, वहां से डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद पूरा मंडप सूना पड़ गया। जयमाला की रस्म हो चुकी थी, लेकिन फेरे नहीं पड़े थे। डरे हुए बाराती अपने-अपने घर लौट गए। दूल्हा और उसके परिजन कोतवाली पहुंच गए, जिससे शादी में व्यवधान पड़ गया।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) और सीओ संडीला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अमित की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हे के दोनों बहनोई आकाश गौतम और अखिलेश गौतम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। बहुत जल्द दोनों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस पूरे इलाके में छापेमारी कर रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हरदोई की इस घटना में क्या हुआ?
हरदोई के शाहपुरा गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे बंद होने पर विवाद हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
क्या शादी समारोह प्रभावित हुआ?
हाँ, इस घटना के कारण शादी समारोह में डर और अफरा-तफरी मच गई, जिससे बाराती लौट गए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 दिन पहले
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले