4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भाजपा ईडी-सीबीआई के दम पर लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है?: हरपाल सिंह चीमा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भाजपा ईडी-सीबीआई के दम पर लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है?: हरपाल सिंह चीमा

सारांश

पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा पर लोकतंत्र खत्म करने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ईडी और सीबीआई के माध्यम से केंद्र सरकार राज्यों की शक्तियों को छीनने की कोशिश कर रही है। जानें इस मुद्दे पर उनका क्या कहना है।

मुख्य बातें

भाजपा पर लोकतंत्र खत्म करने का आरोप ईडी और सीबीआई का उपयोग पंजाब सरकार की नई डिजिटल यूनिवर्सिटी पॉलिसी कांग्रेस का आम आदमी पार्टी के खिलाफ आरोप शिक्षा में नई तकनीक का समावेश

चंडीगढ़, 9 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। पंजाब सरकार के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ईडी और सीबीआई के माध्यम से लोकतंत्र को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। यह बयान ईडी द्वारा कोलकाता में की गई छापेमारी के बाद आया है।

हरपाल सिंह चीमा ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि पूरे देश को पता है कि भाजपा ईडी के जरिये लोकतंत्र को समाप्त करने की कोशिश कर रही है। हजारों वर्षों से हमारे पूर्वजों ने इस देश में लोकतंत्र को सुरक्षित रखा है, लेकिन भाजपा संघीय ढांचे को तोड़ने पर तुली हुई है। यह राज्यों को मिलने वाली शक्तियों को छीनने का प्रयास कर रही है। जनता इसे सहन नहीं करेगी और भाजपा को एक ठोस जवाब मिलेगा।

कांग्रेस के मनरेगा के विरोध प्रदर्शन पर मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का मुख्य निशाना आम आदमी पार्टी है। उन्होंने बताया कि मनरेगा का नाम बदलकर जी राम जी कानून किया गया है, इसके विरोध के बजाय कांग्रेस इसे संरक्षण दे रही है। कांग्रेस पार्टी भाजपा का साथ दे रही है और गरीबों के खिलाफ नीतियों का समर्थन कर रही है।

उन्होंने पंजाब प्राइवेट ओपन डिजिटल यूनिवर्सिटी पॉलिसी 2026 का उल्लेख करते हुए कहा कि नई तकनीक और एआई का युग आ गया है। इसीलिए कैबिनेट ने इस पॉलिसी को हरी झंडी दी है। इसके तहत डिजिटल यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी। यह देश का पहला राज्य होगा जो डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए यह अनोखा कदम उठाएगा।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक और क्रांतिकारी निर्णय लेने के लिए जानी जाती है। उन्होंने कहा कि हाल ही में लॉन्च की गई पॉलिसी पर जनता की प्रतिक्रिया देखेंगे। उनका विश्वास है कि इससे शिक्षा सस्ती होगी और नई तकनीक का लाभ मिलेगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिस पर सभी नागरिकों को विचार करना चाहिए।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा पर क्या आरोप लगाया?
उन्होंने कहा कि भाजपा ईडी और सीबीआई के माध्यम से लोकतंत्र को समाप्त करने का प्रयास कर रही है।
पंजाब प्राइवेट ओपन डिजिटल यूनिवर्सिटी पॉलिसी 2026 का क्या उद्देश्य है?
इस पॉलिसी का उद्देश्य डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना और नई तकनीक का उपयोग करना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले