14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या झारखंड के हजारीबाग में ज्वेलर्स पर फायरिंग और कारोबारियों को धमकी देने वाले 9 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या झारखंड के हजारीबाग में ज्वेलर्स पर फायरिंग और कारोबारियों को धमकी देने वाले 9 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया?

सारांश

झारखंड के हजारीबाग में एक बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे 9 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी ज्वेलर्स पर फायरिंग और धमकी देने में शामिल थे। जानिए इस पूरे मामले के बारे में।

मुख्य बातें

हजारीबाग में ज्वेलर्स पर फायरिंग की घटना को लेकर 9 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है।
पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर अपराधियों को पकड़ा।
गिरोह के सदस्य हथियारों से लैस थे और बड़ी घटना की योजना बना रहे थे।
अभियुक्तों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है।
पुलिस ने सख्ती से निपटने का आश्वासन दिया है।

हजारीबाग, 3 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के हजारीबाग नगर में 22 जून को ‘श्री ज्वेलर्स’ नामक दुकान पर दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग की गई और इसके बाद शहर के कई ज्वेलर्स को धमकी भरे फोन कॉल किए गए, जिसके लिए पुलिस ने एक आपराधिक गिरोह के 9 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन्हें उस समय पकड़ा गया जब ये शहर में एक बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

ज्वेलर्स पर फायरिंग के बाद, उत्तम यादव नामक एक अपराधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर इस घटना की जिम्मेदारी ली थी। इन घटनाओं को लेकर हजारीबाग के व्यापारियों ने एक दिन बाजार बंद रखा और कैंडल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

पकड़े गए सभी नौ बदमाश उत्तम यादव गिरोह के अंतर्गत काम करते हैं। पुलिस ने गुरुवार को बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद हजारीबाग की सड़कों पर उनकी परेड कराई।

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि उत्तम यादव गिरोह के सदस्य हथियारों से लैस होकर एक काली पल्सर बाइक और ग्रैंड विटारा कार पर सवार होकर शहर में बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने शहर के कार्मेल स्कूल मोड़ के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान पल्सर बाइक और ग्रैंड विटारा कार को आते देख उन्हें रोकने की कोशिश की गई। पुलिस को देख दोनों वाहन भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर दोनों गाड़ियों को रोका और सात युवकों को हिरासत में लिया।

युवकों से पूछताछ में यह सामने आया कि वे सभी उत्तम यादव गिरोह के सदस्य हैं और उसके इशारे पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं। गिरफ्तार युवकों में चतरा का पत्थलगड्डा निवासी शक्ति गिरी उर्फ साइको टाइगर भी शामिल है, जिसने ‘श्री ज्वेलर्स’ पर फायरिंग की थी। इनसे पूछताछ के आधार पर गिरोह के दो अन्य सदस्यों को रांची के करमटोली से गिरफ्तार किया गया। इन बदमाशों के पास से 9 एमएम और 7.65 एमएम के दो पिस्टल, आठ जिंदा कारतूस और मोबाइल जब्त किए गए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों में चतरा के बेलवाडीह का मनीष यादव, चतरा बाजार टांड़ का मुकेश कुमार सोनी, इसी जिले के गिद्धौर का निवासी राहुल कुमार वर्मा, शुभम अग्रवाल, चतरा केसरी चौक का गोलू कुमार, रवि रोशन, हजारीबाग का बरकट्ठा निवासी नीतीश कुमार, चौपारण प्रखंड निवासी बादल कुमार सिंह शामिल हैं। सभी अभियुक्त 18 से 25 वर्ष के आयु वर्ग के हैं।

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने कहा कि हथियार के बल पर दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले बदमाशों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

तब तक व्यापारियों और आम जनता के बीच भय का माहौल बना रहेगा। पुलिस को अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।
RashtraPress
14 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हजारीबाग में ज्वेलर्स पर फायरिंग की घटना कब हुई?
यह घटना 22 जून को हुई थी।
पुलिस ने कितने अपराधियों को गिरफ्तार किया?
पुलिस ने 9 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अपराधियों का गिरोह किसका है?
गिरफ्तार अपराधी उत्तम यादव गिरोह के सदस्य हैं।
पुलिस ने अपराधियों को कैसे पकड़ा?
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाकर उन्हें पकड़ा।
गिरफ्तार अपराधियों के पास क्या सामान था?
उनके पास 9 एमएम और 7.65 एमएम के दो पिस्टल, आठ जिंदा कारतूस और मोबाइल जब्त किए गए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले