क्या इंदौर में युवती का यौन शोषण कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या इंदौर में युवती का यौन शोषण कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया?

सारांश

इंदौर में एक युवती का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है जिसमें आरोपी ने धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया। यह घटना पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर उजागर हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुख्य बातें

युवती के साथ यौन शोषण का मामला धर्म परिवर्तन का दबाव पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कानूनी कार्रवाई चल रही है

इंदौर, 21 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक युवती के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है, जिसमें धर्म परिवर्तन का दबाव भी डाला गया है। पीड़िता का कहना है कि एक युवक ने बातचीत के बहाने उसे होटल में बुलाया और शारीरिक शोषण किया।

यह घटना इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने बताया कि 2018 में उसकी सुल्तान नामक युवक से मुलाकात हुई थी। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण करता रहा।

पीड़िता ने बताया कि 2019 में वह सुल्तान से परेशान होकर पंजाब चली गई थी, लेकिन वहां भी सुल्तान ने उससे संपर्क करने की कोशिश जारी रखी। मार्च 2025 में जब वह इंदौर लौटी तो सुल्तान ने फिर से उसका पीछा करना शुरू कर दिया।

उसका आरोप है कि 6 जून 2025 को आरोपी ने बातचीत के बहाने उसे होटल बुलाया और शारीरिक शोषण किया। साथ ही, सुल्तान ने निकाह करने और धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया। इस मामले में पीड़िता ने सुल्तान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

लसूडिया थाना पुलिस ने पीड़िता से 7 साल तक शारीरिक शोषण और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के मामले में आरोपी सुल्तान के खिलाफ केस दर्ज किया है।

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि जब वह स्कूल में पढ़ती थी तब उसकी दोस्ती एक युवक से हुई थी। बाद में युवक ने उसके साथ संबंध बनाए। इस शिकायत के आधार पर थाना लसूडिया में बीएनएस की धारा 64 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी का नाम सुल्तान है और जब पीड़िता स्कूल में थी तब इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी।

संपादकीय दृष्टिकोण

और पुलिस को इस तरह के मामलों में तत्परता से कार्रवाई करनी चाहिए। हमें अपने समाज में ऐसे अपराधों के खिलाफ खड़ा होना होगा।
RashtraPress
20 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या यह मामला केवल इंदौर तक सीमित है?
नहीं, ऐसे मामले विभिन्न स्थानों पर हो सकते हैं, लेकिन यह मामला इंदौर में उजागर हुआ है।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले