17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

ईरानी छात्रों की सुरक्षा के लिए पीएम मोदी को ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन का पत्र

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
ईरानी छात्रों की सुरक्षा के लिए पीएम मोदी को ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन का पत्र

सारांश

ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने पीएम मोदी से ईरान में छात्रों की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाने का आग्रह किया है। पत्र में परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की गई है।

मुख्य बातें

ईरान में छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।
पीएम मोदी से परीक्षा स्थगन की मांग की गई है।
भारतीय दूतावास ने नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी है।

नई दिल्ली, 23 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भेजकर ईरान में चल रही स्थिति को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से ईरानी विश्वविद्यालयों और संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर सभी निर्धारित परीक्षाओं को स्थगित करने की अपील की है।

इस पत्र में उल्लेख किया गया है कि तेहरान में भारतीय दूतावास ने 23 फरवरी 2026 को एक अत्यंत आवश्यक सलाह जारी की है, जिसमें सभी भारतीय नागरिकों और छात्रों को सुरक्षा के मद्देनजर तुरंत ईरान छोड़ने का निर्देश दिया गया है।

पत्र में कहा गया है कि यह सलाह हमारे नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है, परंतु कई भारतीय छात्रों की 5 मार्च 2026 को परीक्षाएं निर्धारित हैं। ऐसे में वे सुरक्षित तरीके से भारत लौटने में असमर्थ हैं। वर्तमान तनावपूर्ण माहौल में केवल परीक्षा देने के लिए ईरान में रहना न तो सुरक्षित है और न ही व्यावहारिक। छात्रों की सुरक्षा और भलाई सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके अलावा, परीक्षाओं को लेकर अनिश्चितता छात्रों और उनके परिवारों में मानसिक तनाव और शैक्षणिक बाधा उत्पन्न कर रही है।

इसलिए, संगठन ने पीएम मोदी से अनुरोध किया है कि भारतीय उच्चायोग/दूतावास को निर्देश दें कि वह ईरानी विश्वविद्यालयों और संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर सभी निर्धारित परीक्षाओं को स्थगित करे। भारतीय छात्रों की सुरक्षित निकासी और प्रत्यावर्तन को जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए।

साथ ही, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कोई भी छात्र ऐसी परिस्थितियों के कारण शैक्षणिक नुकसान का सामना न करे, जो उसके नियंत्रण में नहीं हैं।

ज्ञात हो कि तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास ने सोमवार को एक एडवाइजरी जारी करते हुए ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों से कहा है कि वे उपलब्ध सभी साधनों का उपयोग करके देश छोड़ दें। दूतावास ने बताया कि यह परामर्श 5 जनवरी को जारी किए गए पहले परामर्श का हिस्सा है और ईरान में बदलती सुरक्षा परिस्थितियों को देखते हुए जारी किया गया है।

परामर्श में कहा गया है, “5 जनवरी 2026 को भारत सरकार द्वारा जारी परामर्श के अनुसार और ईरान की बदलती परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, ईरान में उपस्थित सभी भारतीय नागरिकों (छात्र, तीर्थयात्री, व्यवसायी और पर्यटक) से अनुरोध है कि वे उपलब्ध साधनों से देश छोड़ दें, जिनमें वाणिज्यिक उड़ानें भी शामिल हैं।”

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कदम उचित और आवश्यक प्रतीत होता है। छात्रों की भलाई के लिए यह अहम है कि उनकी परीक्षाएं स्थगित की जाएं।
RashtraPress
17 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ईरान में क्या स्थिति है?
ईरान में सुरक्षा परिस्थितियां चिंताजनक हैं, जिसके कारण भारतीय छात्रों को वहां से लौटने की सलाह दी गई है।
पीएम मोदी को पत्र में क्या मांग की गई है?
पत्र में ईरानी विश्वविद्यालयों के साथ समन्वय कर सभी परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की गई है।
छात्रों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं?
ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने पीएम मोदी से सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की है।
क्या भारतीय दूतावास ने कोई सलाह जारी की है?
हां, भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी है।
क्या छात्रों को परीक्षा देने के लिए ईरान में रहना सुरक्षित है?
वर्तमान परिस्थितियों में परीक्षा देने के लिए ईरान में रहना सुरक्षित नहीं है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 1 साल पहले