23 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जालंधर गोलीकांड में पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी का हाथ है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जालंधर गोलीकांड में पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी का हाथ है?

सारांश

जालंधर में गोलीकांड ने क्षेत्र में आतंक फैला दिया है, जिसमें पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी का नाम आया है। जानें इस घटना के पीछे की सच्चाई और पुलिस की कार्रवाई।

मुख्य बातें

जालंधर में गोलीबारी से दहशत का माहौल बना।
शहजाद भट्टी ने फिरौती न मिलने पर फायरिंग करवाई।
कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
पुलिस ने जांच और कार्रवाई शुरू की।
CCTV फुटेज में बदमाशों की पहचान संभव।

जालंधर, 24 जून (राष्ट्र प्रेस)। पंजाब के जालंधर में हुई गोलीबारी ने लोगों में भय का माहौल बना दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, दो युवकों ने एक घर पर हमला करते हुए गोलियां चलाईं। इस मामले में पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी का नाम सामने आया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि कुख्यात गैंगस्टर ने फिरौती न मिलने के कारण फायरिंग करवाई। हालांकि, इस घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। जालंधर पुलिस ने गोलीकांड की पुष्टि की है।

23 जून (सोमवार) की रात लगभग 8:30 बजे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने एक घर के बाहर फायरिंग की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि जिस घर के बाहर गोली चली, उसमें दो बुजुर्ग रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा पुर्तगाल में रेस्टोरेंट चलाता है। पिछले शुक्रवार को शहजाद भट्टी ने उनसे फिरौती मांगी थी। फिरौती न मिलने पर रविवार को फायरिंग करवाई गई। पुलिस को घटनास्थल से गोलियों के चार खोल मिले हैं।

घर में रहने वाली महिला चरणजीत कौर ने बताया कि गोलियां चलने से 5 मिनट पहले उन्हें एक फोन आया, जिसे उन्होंने अटेंड नहीं किया। दूसरी कॉल आने पर जैसे ही फोन उठाया, उधर से गालियां दी जाने लगीं और फिर धमकी मिली कि "पांच मिनट बाद देखना क्या होता है।"

चरणजीत कौर ने कहा, "मैंने फोन बंद किया ही था कि बाहर गोलियों की आवाज आने लगी। करीब 10 से 12 गोलियां चलीं। मेरे तीन बेटे पुर्तगाल में रहते हैं। ये किसी ट्रैवल एजेंट से जुड़ा मामला लग रहा है। बाकी मुझे कुछ नहीं पता।" फिलहाल, इस गोलीकांड के बाद जालंधर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें बदमाश फायरिंग करते हुए देखे जा सकते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

तब तक हमें एकजुट रहकर इनका मुकाबला करना होगा।
RashtraPress
23 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जालंधर गोलीकांड कब हुआ?
यह गोलीकांड 23 जून 2023 की रात को हुआ।
क्या इस घटना में किसी को चोट आई?
नहीं, इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इस घटना का CCTV फुटेज है?
हाँ, इस घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले