4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जम्मू बस हादसे में सीएम उमर अब्दुल्ला ने घायलों को मदद का भरोसा दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जम्मू बस हादसे में सीएम उमर अब्दुल्ला ने घायलों को मदद का भरोसा दिया?

सारांश

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं से भरी बस का दुखद हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक श्रद्धालु की मौत हो गई और करीब 40 लोग घायल हुए हैं। सीएम उमर अब्दुल्ला ने शोक व्यक्त करते हुए घायलों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

मुख्य बातें

हादसा सांबा जिले में हुआ।
एक श्रद्धालु की मौत हुई।
करीब 40 लोग घायल हुए हैं।
सीएम ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
स्थानीय लोगों ने मदद की।

सांबा, 21 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं से भरी एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई। इस घटना में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि लगभग 40 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सीएम उमर अब्दुल्ला ने इस भयानक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मुख्यमंत्री ने कहा कि अमरोहा (उत्तर प्रदेश) से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा जा रहे श्रद्धालुओं की बस के सांबा जिले के जतवाल क्षेत्र में दुर्घटना का शिकार होने की खबर अत्यंत दुखद है। उन्होंने मृतक श्रद्धालु के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को घायलों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।"

यह हादसा गुरुवार तड़के उस समय हुआ जब यात्रियों से भरी बस (रजिस्ट्रेशन नंबर- यूपी 81 बीटी 7688) कठुआ से कटरा की ओर जा रही थी। जतवाल इलाके में अचानक बस का टायर फट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर लगभग 30 फीट ऊँचे पुल से नीचे गिर गई। यह हादसा इतना भीषण था कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और राहगीर मदद के लिए आगे आए और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को जिला अस्पताल सांबा पहुंचाया गया, जहाँ उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इनमें से 8 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए एम्स विजयपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

एक यात्री ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस को बताया कि वह अमरोहा से माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए कटरा जा रहे थे। बस में बच्चे और महिलाएं भी सवार थीं। रास्ते में हादसा हुआ, जिसमें लगभग सभी लोगों को चोटें आई हैं। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हुई है। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने बस सवार यात्रियों की मदद की। व्यक्ति ने दावा किया कि ड्राइवर की गलती से यह हादसा हुआ। हम सभी सो रहे थे। अचानक से गाड़ी एक पुल से 30 फीट नीचे गिर गई।

दूसरे यात्री ने बताया कि वह अपने घर से 18 अगस्त को निकले थे। पहले उन्होंने चामुंडा देवी मंदिर और ज्वालाजी मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद बस सवार सभी लोग माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे। रात को करीब डेढ़ बजे हादसा हुआ।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह हमारे सड़क सुरक्षा मानकों और यात्रा के दौरान सतर्कता की आवश्यकता को भी उजागर करती है। हम सभी को सावधानी बरतनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं न हों। जनहित में, प्रशासन को भी तुरंत प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जम्मू बस हादसा कब हुआ?
यह हादसा 21 अगस्त को सुबह हुआ।
इस हादसे में कितने लोग घायल हुए?
करीब 40 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
सीएम उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा?
सीएम ने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
घायलों का उपचार कहां किया गया?
घायलों को जिला अस्पताल सांबा में प्राथमिक उपचार दिया गया।
क्या ड्राइवर की गलती थी?
एक यात्री के अनुसार यह हादसा ड्राइवर की गलती से हुआ।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले