जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूकंप के झटके: रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.6

Click to start listening
जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूकंप के झटके: रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.6

सारांश

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रविवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 दर्ज की गई। राहत की बात यह है कि अभी तक कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। जानें पूरी जानकारी इस रिपोर्ट में।

Key Takeaways

  • जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूकंप के झटके महसूस हुए।
  • रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.6 मापी गई।
  • भूकंप का समय: सुबह 04:32 बजे।
  • जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं।
  • स्थानीय प्रशासन सतर्क है।

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रविवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप सुबह 04:32 बजे आया। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी भी स्थान से जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है।

भूकंप के बाद स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस और राहत टीमें स्थिति पर नजर रख रही हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचित करें।

कुछ समय पहले, दिल्ली-एनसीआर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

डोडा में भूकंप आना कोई नई घटना नहीं है। इससे पहले 1 मार्च 2026 को यहां 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। उस समय भी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन लोगों में दहशत फैल गई थी।

इसके अलावा, महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में हिंगोली जिले के कुछ हिस्सों में शनिवार को 4.7 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। हिंगोली के जिलाधिकारी राहुल गुप्ता ने बताया कि पांगरा शिंदे गांव में भूकंप का प्रभाव देखा गया है, यहां कुछ घरों और सामुदायिक केंद्रों की दीवारों में दरारें आई हैं। हालांकि, जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

नांदेड़ जिले के अधिकारी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की एक रीडिंग के अनुसार, यह भूकंप शनिवार सुबह 8:45 बजे दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र हिंगोली जिले की वसमत तहसील के शिरली गांव में भूमि से लगभग 10 किलोमीटर गहराई में था।

Point of View

प्रशासन ने तुरंत अलर्ट जारी किया है और स्थिति पर नजर रखने के लिए पुलिस और राहत टीमें तैनात की गई हैं। भूकंप की तीव्रता के बावजूद, जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है, जो राहत की बात है।
NationPress
16/04/2026

Frequently Asked Questions

भूकंप की तीव्रता कितनी थी?
भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 मापी गई।
भूकंप कब आया?
भूकंप रविवार सुबह 04:32 बजे आया।
क्या भूकंप से कोई नुकसान हुआ?
अभी तक किसी भी स्थान से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
भूकंप का केंद्र कहां था?
भूकंप का केंद्र डोडा जिले में था।
क्या प्रशासन ने कोई कदम उठाए हैं?
हां, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और राहत टीमें तैनात की गई हैं।
Nation Press