20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के धंधेबाजों के बीच संघर्ष में युवक की गला रेतकर हत्या हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के धंधेबाजों के बीच संघर्ष में युवक की गला रेतकर हत्या हुई?

सारांश

जमशेदपुर के बिरसानगर में ब्राउन शुगर के धंधेबाजों के बीच संघर्ष ने एक युवक की जान ले ली। सोहेल अहमद की हत्या के बाद उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस वारदात के पीछे नशे के अवैध व्यापार का हाथ है, जो शहर में बढ़ती अपराधिक गतिविधियों को दर्शाता है।

मुख्य बातें

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का अवैध कारोबार बढ़ रहा है।
इस घटना से युवाओं की सुरक्षा का सवाल उठता है।
पुलिस को आगे बढ़कर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

जमशेदपुर, 5 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-6 के जंगल में ब्राउन शुगर के अवैध व्यापार को लेकर दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान जुगसलाई निवासी सोहेल अहमद (22) के रूप में हुई है, वहीं घायल युवक का नाम अब्दुल सूफियान बताया गया है। पुलिस के अनुसार, यह वारदात रविवार शाम की है। बताया गया कि विनीत नामक युवक ने नशे के अवैध धंधे से जुड़ी बातचीत के बहाने सोहेल अहमद को बिरसानगर जोन नंबर-6 स्थित जंगल में बुलाया था।

सोहेल अपने दोस्त अब्दुल सूफियान के साथ बाइक से वहां पहुंचा। जंगल के भीतर एक नाले के पास ब्राउन शुगर के सौदे को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो जल्द ही विवाद में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने अचानक सोहेल पर पीछे से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने उसका गला रेत दिया। सोहेल की मौके पर ही मौत हो गई।

सोहेल को बचाने की कोशिश कर रहे उसके साथी अब्दुल सूफियान पर भी हमलावरों ने हमला किया। इस हमले में सूफियान के सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी जंगल के भीतर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद अब्दुल सूफियान ने साहस दिखाते हुए घटनास्थल पर अपनी बाइक छोड़ दी और मुख्य सड़क तक पहुंचा। वहां से उसने एक ऑटो पकड़ा और सीधे साकची थाना पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घायल सूफियान को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, सोहेल अहमद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ब्राउन शुगर क्या है?
ब्राउन शुगर एक प्रकार का मादक पदार्थ है, जो मुख्यतः हेरोइन से संबंधित है।
इस घटना में घायल युवक की स्थिति क्या है?
घायल युवक अब्दुल सूफियान को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर है।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?
पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले