क्या झारखंड में बुजुर्ग दंपती की हत्या जादू-टोना विवाद से जुड़ी है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या झारखंड में बुजुर्ग दंपती की हत्या जादू-टोना विवाद से जुड़ी है?

सारांश

झारखंड के चाईबासा में एक बुजुर्ग दंपती की हत्या के पीछे जादू-टोना से जुड़े विवाद का मामला सामने आया है। क्या यह हत्या वास्तव में ऐसे विवाद का नतीजा है? जानिए इस गंभीर घटना की पूरी कहानी और पुलिस की जांच की स्थिति।

मुख्य बातें

बुजुर्ग दंपती की हत्या झारखंड के चाईबासा में हुई।
हत्या के पीछे जादू-टोना विवाद का संदेह है।
पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है।
फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए हैं।
गांव में पुलिस ने सतर्कता बढ़ाई है।

चाईबासा, 25 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड के लिपुंगा गांव में एक बुजुर्ग दंपती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान 72 वर्षीय सर्गिया बालमुचू और 65 वर्षीय उनकी पत्नी मुक्ता बालमुचू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, हत्या के पीछे डायन और जादू-टोना से संबंधित विवाद हो सकता है।

सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को जब वृद्ध दंपती काफी समय तक घर से बाहर नहीं आए, तो पड़ोसी उन्हें देखने गए। दोनों के खून से लथपथ शव घर के आंगन में पाए गए। यह खबर पूरे गांव में फैल गई, जिससे बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

गुवा थाना प्रभारी नीतिश कुमार ने बताया कि हाल के दिनों में दंपती का कुछ गांववासियों के साथ विवाद हुआ था। इस विवाद को सुलझाने के लिए रविवार को पंचायत की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें तंत्र-मंत्र का आरोप लगाकर दंपती पर जुर्माना लगाया गया था। पुलिस को संदेह है कि इसी जुर्माने के कारण विवाद बढ़ा और इसके बाद उनकी हत्या की गई। घटनास्थल से एक टूटी हुई कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद कुछ लोग गांव से फरार हो गए हैं। आरोपियों की तलाश में छापेमारी प्रारंभ कर दी गई है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात करने और गांव में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस हत्या का मुख्य कारण क्या था?
प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह हत्या जादू-टोना से जुड़े विवाद के कारण हुई है।
क्या पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है?
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
क्या घटनास्थल पर कोई सबूत मिले हैं?
हाँ, घटनास्थल से एक टूटी हुई कुल्हाड़ी बरामद की गई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले