4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या झारखंड के चाईबासा में लापता किशोर का शव नदी से मिला?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या झारखंड के चाईबासा में लापता किशोर का शव नदी से मिला?

सारांश

झारखंड के चाईबासा में आठ दिन से लापता किशोर का शव नदी से बरामद हुआ है। उसकी पहचान प्रताप साहू के रूप में हुई है। यह घटना परिवार के लिए एक बड़ी त्रासदी बन गई है। क्या यह एक दुर्घटना थी या कुछ और? जानें इस घटना के बारे में विस्तार से।

मुख्य बातें

प्रताप साहू का शव 8 दिन बाद मिला।
यह घटना चाईबासा में हुई।
पुलिस जांच कर रही है।
परिवार को बहुत बड़ा सदमा लगा है।
प्रताप की पहचान उसके स्कूटी के आधार पर हुई।

चाईबासा, 1 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में आठ दिन से लापता 15 वर्षीय किशोर का शव उसकी स्कूटी के साथ गुरुवार को एक नदी से बरामद किया गया। मृतक की पहचान प्रताप साहू के रूप में हुई है, जो मंझारी थाना क्षेत्र के बाकीमारा गांव का मूल निवासी था और वर्तमान में चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरी गांव में अपनी बहन के घर रह रहा था।

जानकारी के अनुसार, प्रताप साहू 24 दिसंबर 2025 को स्कूटी लेकर घाघरी से अपने पैतृक गांव बाकीमारा गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। देर शाम तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजनों ने आसपास के रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी पता लगाया, मगर सफलता नहीं मिली। इसी बीच 1 जनवरी को कुछ ग्रामीण तोरलो नदी की ओर गए तो उन्होंने पानी में एक शव तैरता हुआ देखा, जिसके पास एक स्कूटी भी फंसी हुई थी।

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना तांतनगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शव कई दिनों तक पानी में रहने के कारण काफी हद तक सड़ चुका है, जिससे पहचान में कठिनाई हुई। किशोर का शव मिलने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि प्रताप साहू की मौत संभवतः स्कूटी समेत नदी में गिर जाने से हुई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि युवा पीढ़ी की सुरक्षा के लिए हमें क्या कदम उठाने चाहिए। सरकार और समाज को मिलकर इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रयास करने चाहिए।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रताप का शव कब मिला?
प्रताप का शव 1 जनवरी को तोरलो नदी से बरामद किया गया।
प्रताप की मौत का कारण क्या हो सकता है?
पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि उसकी मौत संभवतः स्कूटी समेत नदी में गिर जाने से हुई है।
पुलिस ने शव का क्या किया?
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया है।
परिवार की प्रतिक्रिया क्या है?
परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले