8 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या झारखंड के पलामू में बरसाती नाले में बहने से मां, बेटी और नतिनी की हुई मौत?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या झारखंड के पलामू में बरसाती नाले में बहने से मां, बेटी और नतिनी की हुई मौत?

सारांश

झारखंड के पलामू में एक दुखद घटना में मां, बेटी और नतिनी की बरसाती नाले में बहने से मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव को शोक में डाल दिया है। जानिए इस मामले की पूरी जानकारी और प्रशासन की प्रतिक्रिया।

मुख्य बातें

मां, बेटी और नतिनी की दुखद मौत गांव में शोक का माहौल प्रशासन से मुआवजे की मांग घटनास्थल की प्राथमिक जांच नदियों और नालों के प्रति जागरूकता की आवश्यकता

पलामू, 5 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के पलामू जिला के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में एक बरसाती नाले की तेज धार में बहकर मां, बेटी और नतिनी की दुखदायी मौत हो गई।

तीनों महिलाएं रविवार को जंगली मशरूम चुनने के लिए जंगल गई थीं, लेकिन वे वापस नहीं लौटीं। सोमवार तक उनका कोई पता नहीं चला।

मंगलवार को मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के गौराहा डैम से तीनों के शव मिले। मृतकों की पहचान मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के बटउआ गांव की शांति कुंवर (52), उनकी बेटी अंजलि कुमारी और नतिनी काजल कुमारी के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, तीनों महिलाएं रविवार की सुबह करीब 10 बजे जंगल की ओर निकली थीं। यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि वे जंगल में जाकर घोड़बंधा नाला को पार करते समय तेज बहाव में बह गईं। यह नाला गौराहा डैम में जाकर मिलता है, जहां से तीनों के शवों को बरामद किया गया।

जब परिजन शाम तक घर नहीं लौटे, तो उनकी खोज शुरू हुई। सोमवार को भी आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गौराहा डैम में शवों को देखकर पुलिस को सूचित किया।

मोहम्मदगंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने बताया कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। हुसैनाबाद एसडीपीओ एस. मोहम्मद याकूब ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह डूबने का मामला प्रतीत हो रहा है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घटना की जांच की जा रही है।

इस दुखद घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। तीन पीढ़ियों के सदस्यों की एक साथ मौत से पूरा गांव गम में डूब गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो नदियों और नालों के प्रति जागरूकता की आवश्यकता को दर्शाती है। हमें ऐसे हादसों से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
RashtraPress
8 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना में किसकी मौत हुई?
इस घटना में मां, बेटी और नतिनी की मौत हुई है।
मृतकों की पहचान क्या है?
मृतकों की पहचान शांति कुंवर, अंजलि कुमारी और काजल कुमारी के रूप में हुई है।
मौत का कारण क्या था?
मौत का कारण बरसाती नाले में बहना बताया जा रहा है।
क्या प्रशासन ने कोई कार्रवाई की है?
हाँ, प्रशासन ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच की जा रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले