26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

झारखंड निकाय चुनाव: सरायकेला में मतदान 75.35% और रांची में केवल 43.28%

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
झारखंड निकाय चुनाव: सरायकेला में मतदान 75.35% और रांची में केवल 43.28%

सारांश

झारखंड में हुए नगर निकाय चुनाव में मतदान का प्रतिशत 61.83% रहा। सरायकेला में 75.35% और रांची में 43.28% मतदाताओं ने भाग लिया। जानें और आंकड़ों के बारे में!

मुख्य बातें

61.83% कुल मतदान प्रतिशत 75.35% सरायकेला में अधिकतम मतदान 43.28% रांची में न्यूनतम मतदान छोटे नगर निकायों में अधिक उत्साह 4307 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ

रांची, 23 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के 48 नगर निकायों में सोमवार को हुए मतदान में शाम 5 बजे तक कुल 61.83 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला नगर पंचायत में सबसे अधिक मतदान 75.35 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि रांची नगर निगम में सबसे कम 43.28 प्रतिशत वोट पड़े।

राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने कहा कि मतदान के आंकड़ों की अंतिम गणना के बाद मत प्रतिशत में वृद्धि होने की संभावना है। दुमका जिले के बासुकीनाथ नगर पंचायत में 74.18 प्रतिशत, रांची जिले के बुण्डू नगर पंचायत में 74 प्रतिशत और पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत में 72.90 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।

उन्होंने बताया कि यह स्पष्ट है कि छोटे नगर निकायों, विशेषकर नगर पंचायत क्षेत्रों में मतदाताओं का उत्साह अधिक रहा है। बड़े शहरी क्षेत्रों में अपेक्षाकृत कम भागीदारी देखने को मिली। मेदिनीनगर नगर निगम में 57.41, देवघर नगर निगम में 52.92, धनबाद नगर निगम में 48 प्रतिशत, बोकारो जिले के चास नगर निगम में 49.76 प्रतिशत और हजारीबाग नगर निगम में 49.9 प्रतिशत मतदान हुआ।

नगर निगमों में गिरिडीह नगर निगम ने 60 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे स्थान प्राप्त किया। नगर परिषद श्रेणी में चतरा नगर परिषद में सबसे अधिक 68 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि साहेबगंज नगर परिषद में सबसे कम 57.58 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अधिकांश अन्य नगर परिषदों में मतदान 60 प्रतिशत के आसपास या उससे अधिक रहा।

उन्होंने कहा कि राज्य के 4307 मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई थी और दोपहर बाद मतदान में तेजी देखने को मिली। सुबह 9 बजे 10.50 प्रतिशत से मतदान आरंभ हुआ, जो 11 बजे तक 23.23 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 37.44 प्रतिशत और 3 बजे तक 50.61 प्रतिशत पहुंच गया। शाम 5 बजे तक यह आंकड़ा 61.83 प्रतिशत पर पहुंच गया, जो शहरी निकाय चुनाव के लिए उत्साहजनक माना जा रहा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जबकि बड़े शहरी क्षेत्रों में भागीदारी कम है। यह एक महत्वपूर्ण संकेत है कि स्थानीय मुद्दों पर मतदाता अधिक जागरूक हैं।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

झारखंड के नगर निकाय चुनाव कब हुए?
झारखंड के नगर निकाय चुनाव सोमवार, 23 फरवरी को हुए।
सरायकेला में मतदान का प्रतिशत क्या था?
सरायकेला नगर पंचायत में मतदान का प्रतिशत 75.35% रहा।
रांची में मतदान का प्रतिशत कितना था?
रांची नगर निगम में मतदान का प्रतिशत 43.28% दर्ज किया गया।
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने क्या कहा?
राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने कहा कि मतदान के आंकड़ों की अंतिम गणना के बाद मत प्रतिशत में वृद्धि की संभावना है।
मतदान का उत्साह किसमें अधिक था?
छोटे नगर निकायों, विशेषकर नगर पंचायत क्षेत्रों में मतदाताओं का उत्साह अधिक रहा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले