28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

झारखंड निकाय चुनाव में संजय सेठ ने मतदान किया, बदइंतजामी के आरोप

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
झारखंड निकाय चुनाव में संजय सेठ ने मतदान किया, बदइंतजामी के आरोप

सारांश

रांची में केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने झारखंड निकाय चुनाव में मतदान किया, जहां उन्होंने मतदान में भारी बदइंतजामी के आरोप लगाए। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे घर से बाहर निकलकर अपने मत का प्रयोग करें।

मुख्य बातें

संजय सेठ ने मतदान में बदइंतजामी का आरोप लगाया।
मतदाता मतदान के लिए घर से बाहर निकलें ।
एक ही मत पेटी में दो प्रकार के वोट डालना गलत है।
मतगणना 27 फरवरी को होगी।
रांची को आगे बढ़ाने के लिए मतदान करें।

रांची, 23 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ ने सोमवार को झारखंड के निकाय चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने राज्य में चल रहे 48 नगर निकायों के मतदान में भारी बदइंतजामी का आरोप लगाया है। साथ ही, उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे भी मतदान के लिए घरों से बाहर निकलें।

मतदान के बाद उन्होंने कहा कि महापौर और वार्ड पार्षद के लिए अलग मतपेटी न रखने की स्थिति को षड्यंत्र के रूप में देखा जा सकता है। संजय सेठ अपने आवास से मोटरसाइकिल पर मतदाता केंद्र के लिए निकले और वहां आम मतदाताओं के साथ कतार में खड़े होकर मतदान किया।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सुबह से जो उत्साह दिख रहा है, उससे ऐसा लगता है कि पिछली बार का मत प्रतिशत टूट सकता है। हालांकि, उन्होंने शहरों में मत प्रतिशत कम करने के लिए साजिश की आशंका जताई। जब वे वोट देने गए, तो उन्हें लगभग 15 मिनट का समय लगा। उन्होंने यह भी कहा कि एक ही मत पेटी में 2 (पार्षद और महापौर) वोट डालना ठीक नहीं है। क्या 2 बैलेट बॉक्स नहीं रखे जा सकते थे? यह चुनाव आयोग की लापरवाही है।

उन्होंने यह भी बताया कि 27 फरवरी को होने वाली मतगणना में मतपत्रों को छांटने में पूरा दिन लग सकता है। यह गिनती को लम्बा खींचने और कार्यकर्ताओं को थकाने का प्रयास हो सकता है। आजकल डिजिटल प्रणाली के दौर में भी हमें यहाँ अब भी बैलेट से चुनाव कराना पड़ रहा है। सेठ ने आरोप लगाया कि यह सब मत प्रतिशत को प्रभावित करने और गड़बड़ी की संभावनाओं को जन्म देने की साजिश हो सकती है, लेकिन हम इसे सफल नहीं होने देंगे।

संजय सेठ ने राज्य सरकार की नीयत पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में रूल ऑफ लॉ कमजोर हुआ है और जनसुविधाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है, जिससे जनता में आक्रोश है। उन्होंने दावा किया कि इस बार भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को भारी समर्थन मिलने की संभावना है।

उन्होंने रांची के मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों से बाहर निकलकर मतदान केंद्र पर आएं और अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट दें। रांची को आगे बढ़ाने के लिए वोट करें।

अंत में संजय सेठ ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व आज है। यह अवसर बदरंग शहर को विकास से रंगने का है। हर वार्ड के अंधकार को दूर करने का यह सही समय है। लंबे संघर्ष के बाद यह अवसर हर शहरवासी के जीवन में आया है। झारखंडवासियों से अनुरोध है कि उठें और अपने शहर के विकास के लिए मतदान करें। याद रखें, पहले मतदान, फिर कोई काम।

संपादकीय दृष्टिकोण

तो यह लोकतंत्र के लिए चिंताजनक हो सकता है।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

संजय सेठ ने मतदान में क्या आरोप लगाए?
संजय सेठ ने मतदान में भारी बदइंतजामी का आरोप लगाया है।
कब हुई मतदान की प्रक्रिया?
मतदान की प्रक्रिया 23 फरवरी को हुई।
संजय सेठ ने मतदाताओं से क्या अपील की?
उन्होंने मतदाताओं से घर से बाहर निकलकर मतदान करने की अपील की।
क्या चुनाव में बैलेट बॉक्स की गलत व्यवस्था थी?
जी हां, संजय सेठ ने एक ही मत पेटी में महापौर और पार्षद के लिए वोट डालने की व्यवस्था को गलत बताया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 1 साल पहले