27 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

झारखंड के नगर निकाय चुनाव: ईवीएम पर राहुल गांधी का भ्रम दूर करेंगे सांसद निशिकांत दुबे

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
झारखंड के नगर निकाय चुनाव: ईवीएम पर राहुल गांधी का भ्रम दूर करेंगे सांसद निशिकांत दुबे

सारांश

झारखंड में नगर निकाय चुनाव के तहत मतदान जारी है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मतदान के बाद ईवीएम पर राहुल गांधी के भ्रम को दूर करने की बात की। जानें इस चुनाव में क्या कहा गया।

मुख्य बातें

नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मतदान किया।
ईवीएम पर राहुल गांधी का भ्रम दूर होगा।
मतदान प्रक्रिया में समय की समस्या।
कांग्रेस के प्रदर्शन पर कड़ी प्रतिक्रिया।

देवघर, 23 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए आज मतदान जारी है। राज्य के 48 शहरी स्थानीय निकायों में मतदान हो रहा है, जिसमें मतदाता मेयर, चेयरपर्सन और पार्षद का चुनाव कर रहे हैं।

सुबह सात बजे से ही देवघर के लोग अपने घरों से निकलकर मतदान करने के लिए तैयार हैं। इस दौरान हर कोई यही कह रहा है कि पहले मतदान, फिर जलपान। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अपनी पत्नी के साथ देवघर के पीएचडी कार्यालय में बने मतदान केंद्र पर जाकर अपना वोट डाला।

सांसद निशिकांत दुबे और उनकी पत्नी अनामिका दुबे ने मतदान के बाद लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने की अपील की। बैलेट से हो रहे चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सांसद ने कहा कि इस प्रक्रिया में समय लग रहा है। जहां पर साढ़े सात सौ वोट डालने हैं, वहां अब तक केवल 40 वोट ही पड़े हैं। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार झारखंड को पीछे ले जाने की कोशिश कर रही है, इसलिए बैलेट से चुनाव कराए जा रहे हैं।

सांसद निशिकांत दुबे ने यह भी कहा कि जिस प्रकार राहुल गांधी का मानना है कि ईवीएम के माध्यम से भाजपा जीतती है, इस बार झारखंड नगर निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद उनका यह भ्रम भी समाप्त हो जाएगा। उन्हें यह समझ में आ जाएगा कि चाहे ईवीएम हो या बैलेट बॉक्स, हर जगह भाजपा की जीत सुनिश्चित है।

सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कार्यक्रम में किए गए प्रदर्शन पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि कांग्रेस जिस प्रकार से अब विफल हो चुकी है, उसी तरह का प्रदर्शन भी कर रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे चुनावी माहौल और गरमाता है।
RashtraPress
27 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

झारखंड के नगर निकाय चुनाव कब हो रहे हैं?
झारखंड के नगर निकाय चुनाव आज, 23 फरवरी को हो रहे हैं।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने क्या कहा?
उन्होंने ईवीएम पर राहुल गांधी के भ्रम को दूर करने की बात की।
मतदान प्रक्रिया में क्या समस्याएं आ रही हैं?
सांसद ने बताया कि बैलेट पेपर की वजह से मतदान में समय लग रहा है।
कांग्रेस के प्रदर्शन पर सांसद का क्या विचार है?
सांसद ने कांग्रेस के प्रदर्शन को विफलता के रूप में देखा।
मतदान के दौरान लोगों से क्या अपील की गई?
लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की गई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले