19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जेएनयू में नारेबाजी करने वाले देश के 'टुकड़े' करने की सोच रखने वालों के साथ खड़ा है विपक्ष?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जेएनयू में नारेबाजी करने वाले देश के 'टुकड़े' करने की सोच रखने वालों के साथ खड़ा है विपक्ष?

सारांश

जेएनयू में उठे विवादास्पद नारों को लेकर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने उमर खालिद और शरजील इमाम पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग देश के 'टुकड़े' करने की सोच रखते हैं। भाजपा के अन्य नेताओं ने भी इस मामले में अपनी बात रखी है।

मुख्य बातें

नारेबाजी का मुद्दा जेएनयू में उठा है।
शहजाद पूनावाला ने उमर खालिद और शरजील इमाम पर निशाना साधा।
विपक्ष पर देशविरोधी तत्वों का बचाव करने का आरोप।
भाजपा नेताओं ने सांप्रदायिक हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई है।
जनता का आशीर्वाद प्रधानमंत्री मोदी के साथ है।

नई दिल्ली, 6 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने जेएनयू कैंपस में उठे विवादास्पद नारों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उमर खालिद और शरजील इमाम जैसे लोग देश के चिकन नेक को काटने का इरादा रखते हैं और कुछ लोग इनका बचाव कर रहे हैं।

शहजाद पूनावाला ने सोमवार को समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "इन नारों से यह साफ है कि प्रदर्शन करने वाले लोग देश के 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग का हिस्सा हैं। शरजील और उमर खालिद के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इस गैंग में हड़कंप मचा हुआ है।"

उन्होंने आगे कहा, "पृथ्वीराज चव्हाण, वृंदा करात, हुसैन दलवई और उदित राज जैसे नेता इसे सांप्रदायिक ऑर्डर बताते हैं। ऐसे लोग देश के चिकन नेक काटने का इरादा रखते हैं, और अब उनके बचाव में देशविरोधी नारे लग रहे हैं। ये वही नारे हैं जो हाल ही में कांग्रेस की रैली में लगे थे।"

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि विपक्ष वोट बैंक की राजनीति को राष्ट्रीय नीति से ऊपर रखता है, जिसके चलते प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को धमकी दी जा रही है। ये बयान संविधान विरोधी और देशविरोधी मानसिकता को दर्शाते हैं।

शहजाद पूनावाला ने कहा, "यह वही समूह है, जो अफजल, याकूब और बाटला हाउस के आतंकियों के साथ खड़ा होता है। यही लोग नक्सलियों को शहीद मानते हैं और अब देश के टुकड़े करने वालों के साथ खड़े हैं।"

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने जेएनयू में नारेबाजी पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "देश को बाहरी दुश्मनों से ज्यादा खतरा अंदर के दुश्मनों से है। सुप्रीम कोर्ट ने अब राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए फैसला लिया है। सांप्रदायिक हिंसा फैलाने वालों और आतंकवाद का समर्थन करने वालों की जमानत खारिज होने से देश में राहत की लहर दौड़ गई है, लेकिन कुछ जिहादी मानसिकता वाले लोग आज भी प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के लिए आपत्तिजनक नारे लगाते हैं।"

प्रतुल शाहदेव ने कहा, "ऐसे लोग नारे लगाते रहें, लेकिन 140 करोड़ की देश की जनता का आशीर्वाद प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ है।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जेएनयू में क्या हुआ?
जेएनयू में विवादास्पद नारेबाजी हुई, जिस पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने प्रतिक्रिया दी है।
भाजपा प्रवक्ता का क्या कहना है?
शहजाद पूनावाला ने कहा कि उमर खालिद और शरजील इमाम जैसे लोग देश के 'टुकड़े' करने की सोच रखते हैं।
क्या विपक्ष इस मुद्दे पर खड़ा है?
शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया है कि विपक्ष कुछ लोगों का बचाव कर रहा है जो देश के लिए खतरा हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले