10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कंगना ने धुरंधर मूवी देखकर आदित्य धर की तारीफ की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कंगना ने धुरंधर मूवी देखकर आदित्य धर की तारीफ की?

सारांश

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। कंगना रनौत ने इस फिल्म को शानदार बताते हुए आदित्य धर की प्रशंसा की है। जानें फिल्म की सफलता के पीछे का सच।

मुख्य बातें

धुरंधर ने 503 करोड़ का घरेलू कलेक्शन किया है।
कंगना रनौत ने इसे एक मास्टरपीस बताया है।
आदित्य धर ने फिल्म के लिए 2 साल की रिसर्च की।
फिल्म का बजट 280 करोड़ रुपये है।
कंगना ने आदित्य धर की जमकर तारीफ की है।

मुंबई, 20 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ का जलवा बॉक्स ऑफिस पर 15वें दिन भी बरकरार है। इस फिल्म ने घरेलू बाजार में 503 करोड़ का कलेक्शन किया है और वैश्विक स्तर पर यह 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

फिल्म ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। इसी बीच, अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने भी इस फिल्म को देखा है और उन्होंने फिल्म के निर्माता तथा निर्देशक आदित्य धर की प्रशंसा की है। कंगना ने इसे एक मास्टरपीस बताया है।

कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, "मैंने धुरंधर देखी और इसे देखकर मुझे बहुत आनंद आया, यह एक साधारण फिल्म नहीं, बल्कि एक मास्टरपीस है। फिल्म निर्माताओं को ढेर सारा सम्मान।"

उन्होंने आगे लिखा, "फिल्म देखकर बहुत मजा आया। इस फिल्म के लिए ढेर सारी बधाइयाँ। सभी ने अपने किरदारों को बखूबी निभाया है, लेकिन असली धुरंधर आदित्य धर हैं।"

गौरतलब है कि आदित्य धर देशभक्ति पर आधारित फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी पहली निर्देशित फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ ने विक्की कौशल और उनके करियर को नई ऊंचाई दी थी। इसके बाद उन्होंने ‘आर्टिकल 370’ और ‘बारामूला’ जैसी फिल्में बनाई, लेकिन उनका ड्रीम प्रोजेक्ट ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ अभी भी ठंडे बस्ते में है। इस फिल्म की घोषणा साल 2021 में हुई थी, लेकिन इसका बजट इतना बड़ा था कि इसे अभी तक शुरू नहीं किया गया है। इस फिल्म का विषय महाभारत के द्रोणाचार्य के पुत्र और योद्धा अश्वत्थामा की मुक्ति और अमरता की कहानी पर आधारित था, लेकिन अब तक इस पर कोई अपडेट नहीं आया है।

अगर हम फिल्म ‘धुरंधर’ की बात करें, तो इसे बनाने के लिए आदित्य ने बहुत मेहनत की है। 280 करोड़ के बजट और 2 साल की रिसर्च के साथ इस फिल्म को बनाना आसान नहीं था। आदित्य ने फिल्म की कास्ट का चयन बड़े ध्यान से किया, जिन्होंने अपने किरदारों को पर्दे पर जीवंत कर दिया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फिल्म 'धुरंधर' का बजट क्या है?
फिल्म 'धुरंधर' का बजट लगभग 280 करोड़ रुपये है।
कंगना रनौत ने फिल्म की तारीफ क्यों की?
कंगना ने इसे एक मास्टरपीस बताते हुए फिल्म निर्माताओं को सम्मान दिया।
आदित्य धर की पिछली सफल फिल्म कौन सी है?
आदित्य धर की पिछली सफल फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' थी।
फिल्म 'धुरंधर' कब रिलीज हुई थी?
फिल्म 'धुरंधर' 15 दिन पहले रिलीज हुई थी।
कंगना का इस फिल्म के बारे में क्या कहना है?
कंगना ने कहा कि फिल्म देखकर उन्हें बहुत मजा आया और यह एक साधारण फिल्म नहीं, बल्कि एक मास्टरपीस है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले