क्या कांगड़ा में भूस्खलन से तीन मंजिला मकान गिरने की कगार पर है? तीन परिवार बेघर हुए

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कांगड़ा में भूस्खलन से तीन मंजिला मकान गिरने की कगार पर है? तीन परिवार बेघर हुए

सारांश

कांगड़ा में भूस्खलन ने कई परिवारों की जिंदगी को संकट में डाल दिया है। जानिए इस दर्दनाक घटना और प्रशासन की प्रतिक्रिया के बारे में।

मुख्य बातें

भूस्खलन ने कई परिवारों को प्रभावित किया है।
सरकार और प्रशासन जल्द से जल्द मदद करने का प्रयास कर रहे हैं।
स्थानीय लोग भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
भारी बारिश ने पूरे क्षेत्र में तबाही मचाई है।
प्रशासन राहत और पुनर्वास पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

कांगड़ा, 8 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बारिश ने जिला कांगड़ा के नूरपुर शहर के वार्ड नंबर 9 को हिलाकर रख दिया है। यहां भूस्खलन के कारण एक तीन मंजिला मकान गिरने की कगार पर पहुंच गया है।

शुरू में थोड़ी जगह धंसने से स्थिति गंभीर थी, लेकिन अब यह 10 फुट तक धंस चुकी है, जिससे मकान की संरचना को और अधिक खतरा हो गया है। इस हादसे से एक साथ तीन परिवार बेघर हो गए हैं।

मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक अजय महाजन और योगेश महाजन सुंदरी ने प्रभावित परिवारों का हाल जाना। उन्होंने परिवारों को सांत्वना दी और प्रशासन से तुरंत समाधान की मांग की। अजय महाजन ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि लगातार बारिश ने मकान की दीवारें और आधार को कमजोर कर दिया है।

उन्होंने पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि जैसे ही बरसात रुकेगी, सरकार और स्थानीय प्रशासन सुरक्षा के उपाय शुरू कर देंगे। साथ ही, उन्होंने जिला कलेक्टर कांगड़ा और नूरपुर प्रशासन से संपर्क कर मरम्मत का एस्टीमेट तैयार करने को कहा है। एस्टीमेट बनते ही वे मुख्यमंत्री से मिलकर इन परिवारों की समस्या का स्थायी हल निकलवाएंगे।

पीड़ित परिवारों ने प्रशासन का धन्यवाद किया। एक परिवार के सदस्य ने कहा, "एसडीएम नूरपुर और अन्य अधिकारी मौके पर आए। हमारी परेशानी का जायजा लिया और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। हम सरकार पर भरोसा करते हैं।"

वहीं, एक अन्य पीड़ित ने बताया, "हमारा घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रशासन की मदद से हमें सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही स्थायी व्यवस्था हो जाएगी।"

अजय महाजन ने जोर देकर कहा, "हमारी पहली प्राथमिकता इन परिवारों की सुरक्षा और पुनर्वास है। एस्टीमेट तैयार होते ही मुख्यमंत्री से बातकर समस्या का पूरा समाधान करवाऊंगा।"

स्थानीय लोग भी चिंतित हैं और प्रशासन से तेजी से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। भारी बारिश ने पूरे क्षेत्र में तबाही मचाई है, लेकिन प्रशासन राहत कार्यों में जुटा हुआ है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कांगड़ा में भूस्खलन से कितने परिवार प्रभावित हुए हैं?
कांगड़ा में भूस्खलन से तीन परिवार प्रभावित हुए हैं।
क्या प्रशासन ने पीड़ित परिवारों की मदद की?
हाँ, प्रशासन ने पीड़ित परिवारों की मदद करने का आश्वासन दिया है।
भूस्खलन का कारण क्या था?
भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है।
क्या मकान पूरी तरह से गिर गया?
मकान गिरने की कगार पर है, लेकिन पूरी तरह से गिरा नहीं है।
प्रभावित परिवारों को कहाँ शिफ्ट किया गया है?
प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले