कानपुर में विस्फोट क्यों हुआ? 10 से 12 लोग घायल!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
कानपुर में विस्फोट क्यों हुआ? 10 से 12 लोग घायल!

सारांश

कानपुर के मिश्री बाजार में हुए विस्फोट की घटना ने सभी को हिला कर रख दिया। विस्फोट में 10 से 12 लोग घायल हुए हैं। पुलिस और बम स्क्वायड ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जानिए इस हादसे के पीछे की वजह और क्या है आगे का हाल।

मुख्य बातें

कानपुर में विस्फोट ने इलाके में दहशत फैला दी।
10 से 12 लोग इस विस्फोट में घायल हुए हैं।
पुलिस और बम स्क्वायड की टीम जांच में जुटी हैं।
प्रारंभिक जांच में पटाखों का संदेह है।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कानपुर, 8 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के कानपुर में मूलगंज थाना क्षेत्र के मिश्री बाजार के आसपास बुधवार रात को दो स्कूटी में एक भयानक विस्फोट हुआ, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। इस दुर्घटना में 10 से 12 लोग घायल हुए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह विस्फोट पटाखों के कारण हुआ।

कानपुर के मेस्टन रोड स्थित मिश्री बाजार मोड़ पर अचानक हुए विस्फोट के बाद लोग इकट्ठा हो गए। विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि इससे 10 से 12 लोग घायल हो गए। धुएं के बादल से लोग समझ नहीं पाए कि यह पटाखों का विस्फोट था या सिलेंडर का।

इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस, पुलिस प्रशासन और बम स्क्वायड की टीम मौके पर पहुँच गई। घायलों में से चार लोग 50 प्रतिशत झुलस गए हैं। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास के कई घरों के शीशे टूट गए और दीवारों में दरारें आ गईं।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट दो स्कूटी में हुआ था। इसके पीछे का कारण क्या है, पुलिस और बम स्क्वायड की टीम जांच कर रही है। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी जानकारी ली।

संयुक्त पुलिस आयुक्त आशुतोष कुमार ने राष्ट्र प्रेस से बात करते हुए कहा, "हमने पूरे इलाके को घेर लिया है और जांच की जा रही है। यहाँ कुछ दुकानों का सामान बिखरा पड़ा है। ऐसा लगता है कि विस्फोट से शीशे टूट गए हैं। असली कारण जांच के बाद ही पता चलेगा।"

पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और उनके परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। जहां हादसाकोतवाली और मरकज मस्जिद है। इसलिए पुलिस के साथ-साथ स्थानीय खुफिया इकाई भी जांच में जुट गई है। खास बात यह है कि घटनास्थल के पास कई पटाखों की फुटकर दुकानें भी खुली हैं।

घटनास्थल के निकट मौजूद सुहाना और रियादुईन, अब्दुल और अश्वनी कुमार 50 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गए हैं। उन्हें प्रारंभिक जांच के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।
RashtraPress
18 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कानपुर में विस्फोट कब हुआ?
कानपुर में विस्फोट 8 अक्टूबर को हुआ।
इस विस्फोट में कितने लोग घायल हुए?
इस विस्फोट में 10 से 12 लोग घायल हुए हैं।
पुलिस ने विस्फोट की जांच कब शुरू की?
पुलिस ने विस्फोट की जांच तुरंत शुरू की।
क्या विस्फोट का कारण पता चला?
प्रारंभिक जांच के अनुसार, विस्फोट का कारण पटाखे हो सकते हैं।
घायलों को कहाँ भर्ती कराया गया?
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 12 घंटे पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले