13 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नया भारत शत्रुओं को कड़ा जवाब देने के लिए हमेशा तैयार है? : जेपी नड्डा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नया भारत शत्रुओं को कड़ा जवाब देने के लिए हमेशा तैयार है? : जेपी नड्डा

सारांश

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जेपी नड्डा ने वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि 1999 में पाकिस्तानी सेना के हमले को मात देकर भारत ने साहस का परिचय दिया। आज का भारत आत्मनिर्भर है और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तत्पर है।

मुख्य बातें

कारगिल विजय दिवस पर वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
भारत अब आत्मनिर्भर बन रहा है।
हर हमले का करारा जवाब दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत बदल रहा है।
वीर सैनिकों की शौर्य गाथा को याद किया गया।

नई दिल्ली, 26 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में कारगिल विजय दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि 26 साल पहले 1999 में कारगिल क्षेत्र, द्रास सेक्टर, बटालिक सेक्टर, टाइगर हिल आदि पर पाकिस्तान की सेना ने छिपकर कब्जा करने का प्रयास किया था। लेकिन हमारी वीर सेना के रणबांकुरों ने पाकिस्तानी फौज को धूल चटाकर विजय प्राप्त की थी।

उन्होंने कहा कि उस समय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने आदेश दिया था कि हमारी सेनाएं घुसपैठियों के कब्जे वाले स्थान को फिर से वापस लें और वहां तिरंगा फहराया जाए। कारगिल विजय के अभियान में हमारी वीर सेना के रणबांकुरों ने पाकिस्तानी फौज को धूल चटा दी। जो भी भारत पर हमला करने की हिम्मत करेगा, उसे करारा जवाब मिलेगा। यही नया चलन है। भारत जवाब देने के अपने अधिकार पर अडिग है।

उन्हेंने कहा कि हर साल की तरह हम इस बार भी कारगिल विजय दिवस बना रहे हैं। हम आज के दिन उन जवानों को, वीर सपूतों को और सेना के शौर्य को याद करते हैं। हम उन सभी अमर शहीदों को दिल से नमन करते हैं।

उन्हेंने कारगिल युद्ध के दौरान की कठिन परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि टाइगर हिल की ऊंचाई पर पाकिस्तान की फौज बैठी थी। उनको सामने हमारा हाईवे भी दिख रहा था। यहां तक कि हमारी हर एक मूवमेंट पर उनकी नजर थी। हमारे रणबांकुरों ने यह लड़ाई लड़ी और कई दिन की लड़ाई के बाद विजय हासिल की। इस ऑपरेशन में हमारी वायु सेना ने भी बहुत बड़ा योगदान दिया था।

आधुनिक भारत के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बनकर तैयार है। एक समय हमारे पास साइबेरियाई ड्रिप जैकेट नहीं थे, आज भारत में ड्र्रेमिक ड्रिप जैकेट भी बन रही है और दुनिया भर में इसका एक्सपोर्ट भी किया जा रहा है। आज जल, थल, और नभ सभी क्षेत्रों में भारत शत्रुओं को कड़ा जवाब देने के लिए तैयार है; यही नया भारत है।

हम सब जानते हैं कि उरी की घटना हो या फिर पुलवामा का आतंकी हमला हो, भारतीय सेना ने हर बार जवाबी कार्रवाई के जरिए शत्रु को मुंहतोड़ जवाब दिया है। पहलगाम की घटना के बाद ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के अंदर घुसकर हमारी सेना ने आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बदल रहा है, जो दुश्मनों के घर में घुसकर मारता है। अगर कोई हमें रोकेगा तो हम उसे नहीं छोड़ेंगे। अगर कोई हमारे ऊपर अटैक करेगा तो उसको भरपूर जवाब दिया जाएगा, यह भारत का 'न्यू नॉर्मल' है।

संपादकीय दृष्टिकोण

आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ते हुए, भारत ने अपनी सैन्य क्षमताओं को भी मजबूत किया है। यह समय है जब हम अपनी सेना और उनके बलिदानों को याद करें।
RashtraPress
13 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कारगिल युद्ध कब हुआ था?
कारगिल युद्ध 1999 में हुआ था।
जेपी नड्डा ने कारगिल विजय दिवस पर क्या कहा?
उन्होंने वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि भारत हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।
भारत की सैन्य क्षमता के बारे में क्या जानकारी है?
आज भारत आत्मनिर्भर हो रहा है और शत्रुओं को कड़ा जवाब देने के लिए तैयार है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 2 सप्ताह पहले
  3. 2 सप्ताह पहले
  4. 12 महीने पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले