क्या घुसपैठियों पर कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार ने 11 साल में कुछ किया?

Click to start listening
क्या घुसपैठियों पर कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार ने 11 साल में कुछ किया?

सारांश

कांग्रेस नेता उदित राज ने बिहार में घुसपैठियों के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नाकामी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पिछले 11 वर्षों में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया है। क्या केंद्र सरकार इस मुद्दे पर कोई ठोस कार्रवाई करेगी?

Key Takeaways

  • उदित राज ने केंद्र सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाया है।
  • बिहार में रोजगार की स्थिति चिंताजनक है।
  • प्रधानमंत्री का बयान चुनावी वादा हो सकता है।
  • केंद्र सरकार को उद्योग स्थापित करने पर ध्यान देना चाहिए।
  • बिहार के युवाओं को रोजगार के लिए अन्य राज्यों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

नई दिल्ली, 16 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। कांग्रेस नेता उदित राज ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार में दिए गए उस बयान पर हमला बोला, जिसमें उन्होंने कहा था कि हम सभी घुसपैठियों को बाहर का रास्ता दिखाएंगे। उदित राज ने यह सवाल उठाया है कि आखिर पिछले 11 साल से केंद्र सरकार क्या कर रही है?

कांग्रेस नेता ने कहा कि इतने वर्षों से भाजपा सरकार सत्ता में है। सीमा सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी उसके पास है, लेकिन अफसोस कि प्रधानमंत्री अब कह रहे हैं कि बिहार में सत्ता में आने पर सभी घुसपैठियों को बाहर का रास्ता दिखाएंगे। निश्चित रूप से उनका यह दावा हास्यास्पद प्रतीत होता है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उदित राज ने आगे कहा कि आज तक केंद्र सरकार ने बिहार में एक भी उद्योग स्थापित करने की कोशिश नहीं की। स्थिति यह है कि बिहार के युवा रोजगार के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर हैं।

उन्हें अपने राज्य में रोजगार नहीं मिल पा रहा है। केंद्र सरकार ने अब तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने याद दिलाया कि इन लोगों ने पटना में सेंट्रल यूनिवर्सिटी स्थापित करने का वादा किया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि वर्तमान में देश में स्थिति ठीक नहीं है। उत्पादन प्रक्रिया बाधित हो रही है। लोगों को कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अफसोस की बात है कि केंद्र सरकार इन सभी स्थितियों के प्रति पूरी तरह से उदासीन बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका के कॉमर्स सेक्रेटरी भारत आ रहे हैं। ऐसे में अब देखते हैं कि आगे क्या कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा अमेरिका की ओर से भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया गया है। इससे हम लोग सबसे ज्यादा त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भारत के लिए व्यापारिक माहौल सहज होगा।

Point of View

यह स्पष्ट है कि केंद्र सरकार को अपने पिछले कार्यकाल की समीक्षा करनी चाहिए और बिहार की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। यह मुद्दा केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक भी है।
NationPress
22/02/2026

Frequently Asked Questions

कांग्रेस नेता उदित राज ने किस मुद्दे पर सवाल उठाया?
उदित राज ने घुसपैठियों के मुद्दे पर केंद्र सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्या बयान है?
प्रधानमंत्री ने कहा है कि वे सभी घुसपैठियों को बाहर का रास्ता दिखाएंगे।
क्या केंद्र सरकार ने बिहार में कोई उद्योग स्थापित किया है?
उदित राज के अनुसार, केंद्र सरकार ने बिहार में एक भी उद्योग स्थापित नहीं किया है।
बिहार के युवाओं को रोजगार के लिए क्या करना पड़ रहा है?
बिहार के युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर होना पड़ रहा है।
क्या केंद्र सरकार ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी स्थापित करने का वादा किया था?
हाँ, केंद्र सरकार ने पटना में सेंट्रल यूनिवर्सिटी स्थापित करने का वादा किया था, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया।
Nation Press