21 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या केरल हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस सौमेन सेन ने ली शपथ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या केरल हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस सौमेन सेन ने ली शपथ?

सारांश

केरल हाईकोर्ट ने नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस सौमेन सेन की नियुक्ति से न्यायिक क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू किया है। राज्यपाल ने उन्हें पद की शपथ दिलाई, जिसमें कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रही। यह नियुक्ति 2026 में नितिन जामदार के रिटायरमेंट के बाद प्रभावी होगी।

मुख्य बातें

जस्टिस सौमेन सेन ने मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
राज्यपाल ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।
समारोह में कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रही।
उनकी नियुक्ति 2026 में प्रभावी होगी।
यह नियुक्ति न्यायिक प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती है।

तिरुवनंतपुरम, 10 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। केरल हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस सौमेन सेन ने शनिवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन भी उपस्थित रहे।

शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के न्यायिक, प्रशासनिक और राजनीतिक जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष एएन शमशीर, तिरुवनंतपुरम नगर निगम के मेयर वीवी राजेश, उद्योग एवं कानून मंत्री पी राजीव, विधायक पी प्रसांत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी रही।

इसके अलावा, मुख्य सचिव डॉ. ए जयथिलक और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रवादा चंद्रशेखर भी उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह में जस्टिस एके जयशंकरन नांबियार, जस्टिस अनिल के नरेंद्रन, जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी, जस्टिस देवन रामचंद्रन, जस्टिस के नटराजन और जस्टिस के बाबू भी उपस्थित रहे।

समारोह में केरल हाईकोर्ट की पूर्व मुख्य न्यायाधीश रहीं जस्टिस (डॉ.) मंजुला चेल्लूर और जस्टिस इंदिरा बनर्जी की भी उपस्थिति रही। साथ ही, केरल के महाधिवक्ता के गोपालकृष्ण कुरुप भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

जस्टिस सेन की नियुक्ति के संबंध में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी किया गया था। नोटिफिकेशन में कहा गया था कि राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 222 के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए, मेघालय हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस सौमेन सेन को 9 जनवरी, 2026 को मौजूदा चीफ जस्टिस नितिन मधुकर जामदार के रिटायरमेंट के बाद केरल हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में ट्रांसफर कर दिया है। ये नियुक्तियां और ट्रांसफर सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा 18 दिसंबर, 2025 को हुई अपनी बैठक में की गई सिफारिशों के बाद हुई थीं।

बता दें कि केरल हाईकोर्ट में जस्टिस सौमेन सेन ने चीफ जस्टिस नितिन जामदार के रिटायर होने के बाद उनकी जगह ली है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह पूरे देश में न्याय की अवधारणा में भी एक नया दृष्टिकोण पेश करती है। जस्टिस सौमेन सेन का अनुभव और विशेषज्ञता से न्याय प्रणाली में सुधार की उम्मीद है।
RashtraPress
21 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जस्टिस सौमेन सेन कब शपथ ली?
जस्टिस सौमेन सेन ने 10 जनवरी को शपथ ली।
इस शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन शामिल थे?
इस समारोह में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कई अन्य प्रमुख हस्तियां उपस्थित थीं।
सौमेन सेन की नियुक्ति कब प्रभावी होगी?
यह नियुक्ति 9 जनवरी, 2026 को प्रभावी होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले