खड़गे का गुजरात पर विवादित बयान, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया कड़ा जवाब

Click to start listening
खड़गे का गुजरात पर विवादित बयान, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया कड़ा जवाब

सारांश

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा गुजरात के लोगों को 'अशिक्षित' कहने पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे अपमान और महात्मा गांधी तथा सरदार पटेल की धरती की गरिमा पर चोट बताई।

Key Takeaways

  • गुजरात के लोगों पर खड़गे का विवादित बयान
  • मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की कड़ी प्रतिक्रिया
  • महात्मा गांधी और सरदार पटेल की गरिमा पर असर
  • गुजरात की जागरूक जनता का जवाब देने का संकल्प
  • कांग्रेस की संकीर्ण सोच का पर्दाफाश

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केरल में एक चुनावी रैली में गुजरात के लोगों के संबंध में एक विवादास्पद टिप्पणी की। उन्होंने गुजरातवासियों को 'अशिक्षित' बताते हुए कहा कि पीएम मोदी उन्हें आसानी से गुमराह कर सकते हैं, जबकि केरल के लोग अधिक समझदार और शिक्षित हैं। इस बयान पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

मुख्यमंत्री पटेल ने खड़गे के बयान को आपत्तिजनक और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और कहा कि यह गुजरातवासियों का अपमान है।

उन्होंने आगे कहा कि खड़गे का बयान महात्मा गांधी और सरदार पटेल की धरती की गरिमा को भी ठेस पहुंचाता है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी द्वारा गुजरात के लोगों के संबंध में दिए गए बयान अत्यंत आपत्तिजनक और दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इस प्रकार की टिप्पणी न केवल 6 करोड़ गुजरातवासियों का अपमान है, बल्कि महात्मा गांधी और सरदार पटेल की पावन धरती की गरिमा को भी ठेस पहुंचाती है।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात ने हमेशा राष्ट्र निर्माण, विकास और एकता में अग्रणी भूमिका निभाई है और आगे भी ऐसा करता रहेगा। इस तरह के बयान कांग्रेस की संकीर्ण सोच को दर्शाते हैं। यह स्पष्ट करता है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की विकास की राजनीति और उसे मिल रहे व्यापक जनसमर्थन से कांग्रेस कितनी असहज महसूस कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि गुजरात की जागरूक जनता ऐसे बयानों का उचित जवाब देना जानती है, और भविष्य में केरल की जनता भी कांग्रेस को नकारकर भाजपा की विकास की राजनीति का समर्थन करेगी, यह निश्चित है।

Point of View

बल्कि महात्मा गांधी और सरदार पटेल की विरासत को भी ठेस पहुंचाता है।
NationPress
05/04/2026

Frequently Asked Questions

खड़गे ने गुजरात के लोगों के बारे में क्या कहा?
खड़गे ने गुजरात के लोगों को 'अशिक्षित' कहा और बताया कि पीएम मोदी उन्हें आसानी से गुमराह कर सकते हैं।
भूपेंद्र पटेल ने खड़गे के बयान पर क्या प्रतिक्रिया दी?
भूपेंद्र पटेल ने खड़गे के बयान को आपत्तिजनक और गुजरातवासियों का अपमान बताया।
क्या यह बयान महात्मा गांधी और सरदार पटेल की गरिमा को प्रभावित करता है?
जी हां, पटेल के अनुसार यह बयान महात्मा गांधी और सरदार पटेल की पावन धरती की गरिमा को ठेस पहुंचाता है।
गुजरात की जनता ऐसे बयानों का क्या जवाब देगी?
मुख्यमंत्री पटेल का कहना है कि जागरूक गुजरात की जनता इन बयानों का उचित जवाब देना जानती है।
क्या कांग्रेस की सोच को लेकर पटेल ने कोई टिप्पणी की?
पटेल ने कहा कि ऐसे बयान कांग्रेस की संकीर्ण सोच को दर्शाते हैं और भाजपा की विकास राजनीति से कांग्रेस की असहजता को स्पष्ट करते हैं।
Nation Press