खड़गे ने गुजरात के लोगों की भावनाओं को आहत करने पर जताया खेद

Click to start listening
खड़गे ने गुजरात के लोगों की भावनाओं को आहत करने पर जताया खेद

सारांश

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने विवादास्पद बयान पर खेद प्रकट किया है और कहा है कि उनका उद्देश्य गुजरात के लोगों की भावनाओं को आहत करना नहीं था। यह बयान उनके केरल में दिए गए चुनावी भाषण के संदर्भ में आया है।

Key Takeaways

  • मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने बयान पर खेद जताया।
  • गुजरात के लोगों की भावनाओं को आहत करना उनका उद्देश्य नहीं था।
  • प्रदर्शनकारियों ने खड़गे के खिलाफ नारेबाजी की।

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को अपने उस बयान पर खेद व्यक्त किया, जिसमें उन्होंने केरल में एक चुनावी रैली के दौरान गुजरात के लोगों को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की थी।

उन्होंने कहा कि गुजरात के लोगों की भावनाओं को आहत करना मेरा उद्देश्य नहीं था। गुजरात के प्रति मेरे मन में हमेशा सर्वोच्च सम्मान रहेगा। मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह भी आरोप लगाया कि मेरी कुछ बातों को जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "हाल ही में केरल में दिए गए मेरे एक चुनावी भाषण की कुछ टिप्पणियों को जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। फिर भी, मैं अपनी तरफ से जिम्मेदारी के साथ खेद व्यक्त करता हूं।"

उन्होंने आगे लिखा, "गुजरात के लोगों के प्रति मेरे मन में हमेशा सर्वोच्च सम्मान रहा है और हमेशा रहेगा। वहां के लोगों की भावनाओं को आहत करना मेरा कभी उद्देश्य नहीं था।"

इस बीच, मल्लिकार्जुन खड़गे की 'अनपढ़ गुजराती' टिप्पणी पर विवाद के चलते गुजरात के लोगों ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान की कड़ी आलोचना की। प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर और नारेबाजी करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया।

इस दौरान एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "गुजराती पढ़े-लिखे और मेहनती होते हैं और इसीलिए वे सफल हो रहे हैं। जो लोग गुजरातियों को बुरा-भला कह रहे हैं, वे गलत हैं। गुजराती शिक्षित हैं और इसीलिए वे देश की प्रगति में योगदान दे रहे हैं।"

ज्ञात हो कि केरल में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुजरात के लोगों पर विवादास्पद टिप्पणी की थी। उन्होंने अपने भाषण में कहा था, "केरल के लोग 'शिक्षित और समझदार' हैं और उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता। आप (भाजपा) गुजरात या दूसरी जगहों के उन लोगों को बेवकूफ बना सकते हैं जो अनपढ़ हैं, लेकिन आप केरल के लोगों को बेवकूफ नहीं बना सकते।"

Point of View

जो कि उनकी राजनीतिक छवि को प्रभावित कर सकता है। गुजरात के लोगों की भावनाओं का सम्मान करना एक संवेदनशील मुद्दा है, खासकर जब वह एक प्रमुख राजनीतिक नेता हैं।
NationPress
11/04/2026

Frequently Asked Questions

खड़गे ने किस बयान पर खेद प्रकट किया?
खड़गे ने केरल में दिए गए अपने चुनावी भाषण में गुजरात के लोगों को लेकर की गई विवादास्पद टिप्पणी पर खेद प्रकट किया।
गुजरात के लोगों ने खड़गे के बयान पर क्या प्रतिक्रिया दी?
गुजरात के लोगों ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और खड़गे के बयान की आलोचना की।
Nation Press