18 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कोलकाता गैंगरेप मामले में भाजपा की चार सदस्यीय कमेटी करेगी जांच?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कोलकाता गैंगरेप मामले में भाजपा की चार सदस्यीय कमेटी करेगी जांच?

सारांश

कोलकाता में एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे देश को हिला दिया है। इस मामले ने राजनीतिक हलचल भी पैदा की है। भाजपा ने जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित की है, जो जल्द ही घटनास्थल का दौरा करेगी। जानें इस मामले में और क्या कुछ हो रहा है।

मुख्य बातें

भाजपा ने चार सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है।
सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे देश को हिला दिया है।
मुख्य आरोपी तृणमूल कांग्रेस के स्टूडेंट विंग का नेता है।
चिंता का विषय है कि ऐसी घटनाएं अब आम हो चुकी हैं।
राज्य सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठता है।

कोलकाता, २८ जून (राष्ट्र प्रेस)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। इस घटना ने न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, बल्कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच तीखी सियासी जंग को भी जन्म दिया है। भाजपा ने इस मामले की जांच के लिए पार्टी स्तर पर चार सदस्यीय कमेटी गठित की है, जो जल्द ही कोलकाता पहुंचकर जांच शुरू करेगी।

भाजपा की जांच कमेटी के सदस्य मनन कुमार मिश्रा ने कहा, “हम कोलकाता पहुंचकर मामले की गहन जांच करेंगे और अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को सौंपेंगे। प्रथम दृष्टया यह मामला बेहद गंभीर और भयावह प्रतीत होता है। पश्चिम बंगाल में ऐसी घटनाएं अब आम हो चुकी हैं। पहले भी आर.जी. कर जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जहां दुष्कर्म और हत्या के मामले दर्ज हुए। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन मुख्य आरोपी कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस के स्टूडेंट विंग का नेता है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। ऐसी घटनाओं का बार-बार होना राज्य सरकार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाता है।”

मनन मिश्रा ने तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी के उस बयान की भी आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर कोई दोस्त अपने दोस्त के साथ दुष्कर्म करता है तो क्या किया जा सकता है। क्या स्कूलों में पुलिस होगी?

उन्होंने इसे असंवेदनशील और गैर-जिम्मेदाराना बयान करार देते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं, चाहे वह चिकित्सा हो, इंजीनियरिंग हो या अन्य। यह कहना कि उनकी सुरक्षा पुरुषों पर निर्भर है, निंदनीय है। संविधान के तहत राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि वह कानून-व्यवस्था बनाए रखे।”

उन्होंने कहा कि संविधान के तहत सारी मशीनरी बनी है। कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है और लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं और इसमें राजनीतिक लोगों का नाम सामने आ रहा है जो दुखद है। ऐसे समय में जब सारा देश इस घटना की निंदा कर रहा है, इस तरह का बयान देना गलत है।

भाजपा की ओर से गठित चार सदस्यीय जांच कमेटी में पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह, मीनाक्षी लेखी, लोकसभा सांसद बिप्लब देव और राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा शामिल हैं। प्रेस नोट के मुताबिक, जांच कमेटी जल्द ही घटनास्थल का दौरा करेगी और अपनी रिपोर्ट जे.पी. नड्डा को सौंपेगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि यह मामला न केवल कानूनी दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी उजागर करता है। हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि ऐसी घटनाएं न हों और महिलाओं की सुरक्षा सबसे पहले हो।
RashtraPress
18 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कोलकाता गैंगरेप मामले में क्या हुआ?
कोलकाता के साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
भाजपा ने इस मामले में क्या कदम उठाए हैं?
भाजपा ने इस मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी बनाई है, जो जल्द ही कोलकाता पहुंचकर जांच करेगी।
इस मामले में मुख्य आरोपी कौन है?
मुख्य आरोपी का संबंध तृणमूल कांग्रेस के स्टूडेंट विंग से है।
क्या तृणमूल कांग्रेस ने इस पर कुछ कहा है?
तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने असंवेदनशील बयान दिया है, जिस पर विवाद हो रहा है।
इस मामले का राजनीतिक प्रभाव क्या होगा?
यह घटना भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच तीखी सियासी जंग को जन्म दे सकती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 साल पहले
  2. 1 साल पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले