29 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कुबेरेश्वर हादसे के जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी? : उमंग सिंघार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कुबेरेश्वर हादसे के जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी? : उमंग सिंघार

सारांश

मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कुबेरेश्वर धाम में हुए हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। क्या सरकार इस पर आवश्यक कदम उठाएगी? जानिए इस मामले की पूरी जानकारी हमारे साथ।

मुख्य बातें

कुबेरेश्वर धाम में सुरक्षा की कमी एक गंभीर मुद्दा है।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कार्रवाई की मांग की है।
इस हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई है।
संचालन समिति को जवाबदेह ठहराने की आवश्यकता है।
सरकार को त्वरित कदम उठाने चाहिए।

भोपाल, 7 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में हुए हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राष्ट्र प्रेस से बात करते हुए कहा कि कुबेरेश्वर हादसे पर सरकार को संज्ञान लेना चाहिए, कार्रवाई किस पर की जाए, यह तो सरकार को तय करना है। दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि लगातार गलतियां हो रही हैं और सरकार सोई हुई है। सवाल उठता है कि इस हादसे के लिए संचालन समिति जिम्मेदार नहीं है, अगर सरकार इन्हें जवाबदार मानती है तो जिला प्रशासन के माध्यम से तत्काल कार्रवाई हो।

उन्होंने देश के कई हिस्सों में पूर्व में हुए हादसों का जिक्र करते हुए कहा कि कानून से बढ़कर कोई नहीं होता है। चाहे कोई भी नेता हो या संत हो। जब अल्लू अर्जुन, विराट कोहली पर कार्रवाई हो सकती है तो अगर वहां संचालन समिति कोई गड़बड़ी करती है तो सरकार को एक्शन लेना चाहिए।

भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कुसुम महदेले ने सीहोर हादसे को लेकर पंडित प्रदीप मिश्रा पर हमला बोला है। इस पर नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने कहा कि कोई भी आयोजन हो, होना चाहिए, लेकिन किसी आयोजन से किसी परिवार के मुखिया की जान जाती है तो यह एक संवेदनशील मुद्दा है। इस पर पंडित मिश्रा को स्वयं विचार करना चाहिए।

बता दें कि राजधानी भोपाल से लगभग 25 किलोमीटर दूर कुबेरेश्वर धाम स्थित है। यहां हुए हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पहले दिन मंगलवार को रुद्राक्ष वितरण के दौरान धक्का-मुक्की और उसके बाद मची भगदड़ में दो श्रद्धालुओं की जान चली गई थी। उसके बाद बुधवार को तीन अन्य श्रद्धालुओं की मौत हुई।

संपादकीय दृष्टिकोण

तो यह न केवल श्रद्धालुओं की जान को खतरे में डालता है, बल्कि समाज में भी भय पैदा करता है। सरकार को इस मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।
RashtraPress
29 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कुबेरेश्वर धाम हादसा कब हुआ?
यह हादसा 7 अगस्त को हुआ था।
इस हादसे में कितने लोग मारे गए?
इस हादसे में कुल पांच श्रद्धालुओं की जान गई।
उमंग सिंघार ने क्या कहा?
उमंग सिंघार ने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
क्या सरकार ने इस पर कोई कदम उठाया है?
अभी तक सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
कौन-कौन से नेता इस मामले में शामिल हैं?
उमंग सिंघार और भाजपा की नेता कुसुम महदेले इस मामले में प्रमुख हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले