क्या बिहार की जनता एनडीए सरकार चुनने के लिए तैयार है: पुष्कर सिंह धामी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार की जनता एनडीए सरकार चुनने के लिए तैयार है: पुष्कर सिंह धामी?

सारांश

बिहार चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिहार पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया और एनडीए सरकार के विकास की तारीफ की। क्या बिहार की जनता फिर से एनडीए के साथ है? जानिए इस महत्वपूर्ण चुनावी दौरे के बारे में।

मुख्य बातें

भाजपा ने बिहार चुनाव में अपनी ताकत दिखाई।
पुष्कर सिंह धामी ने विकास के मुद्दे पर जोर दिया।
बिहार की जनता एनडीए के साथ खड़ी है।
विपक्ष के भ्रम फैलाने की कोशिशों का जनता पर कोई असर नहीं होगा।
डबल इंजन सरकार का विकास कार्यों पर भरोसा।

पटना, 17 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार चुनाव के पहले चरण की सीटों पर नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशियों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को बिहार पहुंचे। उन्होंने कई प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में भाग लिया और जनसभाओं को संबोधित किया।

धामी ने यह दावा किया कि बिहार में पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास हुआ है और प्रदेश की जनता ने फिर से एनडीए की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

उत्तराखंड के सीएम ने सीवान जिले के गोरियाकठी और सीवान विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं कीं, जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में उत्साह बढ़ाया।

धामी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि बिहार की जनता सुशासन और विकास के लिए एनडीए के साथ है। हम सब मिलकर एक मजबूत सरकार बनाएंगे जो बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "आज बिहार पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वागत और स्नेहपूर्ण अभिनंदन के लिए सहृदय आभार। बिहार के गोरियाकोठी विधानसभा क्षेत्र में देवतुल्य जनता का उत्साह और समर्थन, भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय का द्योतक है।"

उन्होंने कहा कि बिहार एक बार फिर एनडीए सरकार चुनने के लिए तैयार है। बिहार की देवतुल्य जनता ने हमेशा विकास, सुशासन और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है। एक बार फिर पूरा बिहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए को ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए संकल्पबद्ध है।

धामी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से पीएम मोदी के नेतृत्व में बिहार में विकास कार्य किए गए हैं, मुझे विश्वास है कि इस बार एनडीए को बड़ी जीत हासिल होगी।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में विकास की गंगा बह रही है। किसानों को सम्मान निधि मिल रही है। मोदी सरकार ने 11 साल में बिहार के विकास को सुनिश्चित करने के लिए करोड़ों रुपए की योजनाएं दीं।

बिहार की जनता को डबल इंजन सरकार द्वारा कराए जा रहे कार्यों पर भरोसा है। विपक्ष पर तंज कसते हुए पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चुनाव तक यह लोग भ्रम पैदा करने की कोशिश करेंगे, लेकिन बिहार की जनता बहुत समझदार है। वह बहकावे में नहीं आएगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

विपक्ष की प्रतिक्रिया और जनता की राय महत्वपूर्ण होगी।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार चुनाव में एनडीए का क्या महत्व है?
एनडीए का महत्व बिहार चुनाव में इस बात से है कि यह विकास और सुशासन का प्रतीक माना जाता है।
पुष्कर सिंह धामी ने क्या कहा?
पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया कि बिहार की जनता एनडीए को फिर से चुनने के लिए तैयार है।
भाजपा के चुनावी कार्यक्रम का क्या प्रभाव होगा?
भाजपा का चुनावी कार्यक्रम जनता के विकास और सुशासन पर जोर देने के कारण सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले