3 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार में एनडीए को भारी समर्थन मिल रहा है? भाजपा नेताओं की रैली में उमड़ रहा जनसैलाब: दिनेश शर्मा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में एनडीए को भारी समर्थन मिल रहा है? भाजपा नेताओं की रैली में उमड़ रहा जनसैलाब: दिनेश शर्मा

सारांश

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भाजपा और एनडीए को भारी समर्थन मिल रहा है, जैसा कि दिनेश शर्मा ने दावा किया है। रैलियों में उमड़ रही भीड़ इस बात का प्रमाण है कि जनता एनडीए सरकार के साथ है। जानिए और क्या है इस चुनाव की खास बातें।

मुख्य बातें

भाजपा और एनडीए को बिहार में मजबूत समर्थन मिल रहा है।
प्रमुख नेताओं की रैलियों में अभूतपूर्व भीड़ उमड़ रही है।
' वन्दे मातरम् ' की 150वीं वर्षगांठ का आयोजन ऐतिहासिक होगा।
चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।
बिहार की राजनीतिक स्थिति पर सभी की नज़रें हैं।

लखनऊ, 7 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार अभियान पर चर्चा करते हुए भाजपा के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने यह दावा किया कि बिहार में भाजपा और एनडीए के पक्ष में एक मजबूत माहौल तैयार हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैलियों में अभूतपूर्व भीड़ उमड़ रही है।

दिनेश शर्मा ने राष्ट्र प्रेस से कहा कि बिहार में भाजपा की पकड़ बेहद मजबूत है। मैंने खुद देखा है कि जब मैदान में जगह नहीं बची, तो लोग पेड़ों और बैरिकेड्स पर चढ़कर भाषण सुन रहे थे। यह इस बात का संकेत है कि जनता एनडीए सरकार को समर्थन दे रही है और उनकी तरफ आकर्षित है।

सांसद दिनेश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'वन्दे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ पर शुरू किए जा रहे राष्ट्रीय कार्यक्रमों को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं है, बल्कि यह देश की आजादी की आत्मा है।

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने इस विषय को बेहद गंभीरता से लिया है। 150वें वर्ष के इस आयोजन की शुरुआत पीएम मोदी करेंगे और मुझे लगता है कि यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा। देशभर में इसे आंदोलन की तरह मनाया जाएगा।"

उन्होंने आगे कहा कि इस अवसर पर पूरे भारत में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। केवल राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि हर जिले और हर उस स्थान पर विशेष कार्यक्रम होंगे जो बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय से जुड़ा हुआ है, वही महान रचनाकार जिन्होंने 'वन्दे मातरम्' लिखा था।

बता दें कि बिहार में पहले चरण की वोटिंग प्रक्रिया गुरुवार को संपन्न हो गई। दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी, जिसके साथ ही चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे। पहले चरण में बिहार के 18 जिलों की 121 सीटों के लिए वोटिंग संपन्न हुई है। चुनाव के नतीजे से पहले ही यहां की राजनीतिक पार्टियां जीत का दावा कर रही हैं। हालांकि, इस बार बिहार में किसकी सरकार बनेगी, यह तो चुनाव आयोग के नतीजे के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि बिहार में भाजपा और एनडीए का समर्थन बढ़ रहा है। हाल की रैलियों में जुटी भीड़ दर्शाती है कि जनता उनके साथ है। चुनाव परिणामों का इंतजार है, लेकिन वर्तमान माहौल एनडीए के लिए सकारात्मक प्रतीत होता है।
RashtraPress
3 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन क्यों बढ़ रहा है?
भाजपा के नेताओं की रैलियों में उमड़ती भीड़ और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से यह स्पष्ट होता है कि जनता का रुझान एनडीए की ओर है।
वन्दे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ का क्या महत्व है?
'वन्दे मातरम्' केवल एक गीत नहीं, बल्की यह हमारे स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक है और पीएम मोदी ने इसे ऐतिहासिक रूप से मनाने का संकल्प लिया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले