क्या बिहार में एनडीए सरकार 2010 का रिकॉर्ड तोड़ेगी? : गिरिराज सिंह

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में एनडीए सरकार 2010 का रिकॉर्ड तोड़ेगी? : गिरिराज सिंह

सारांश

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया है कि इस बार एनडीए भारी बहुमत से जीत हासिल करेगा और 2010 का रिकॉर्ड तोड़ देगा। उनकी बातें बिहार के विकास और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी महत्वपूर्ण हैं। क्या यह सच होगा? जानिए इस लेख में!

मुख्य बातें

एनडीए की जीत के दावे में विकास का जोर है।
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए नई योजनाएं लागू की गई हैं।
भ्रष्टाचार और परिवारवाद पर सवाल उठाए गए हैं।

लखीसराय, 15 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि एनडीए इस बार भारी बहुमत से सरकार बनाएगी और 2010 का रिकॉर्ड टूट जाएगा

राष्ट्र प्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा के उम्मीदवार विजय सिन्हा के नेतृत्व में लखीसराय और बिहार में विकास हो रहा है। लखीसराय में सोने पर सुहागा है। सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह केंद्रीय मंत्री हैं, विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री हैं। जिले में हमारी दो सीटें हैं और दोनों सीटें जीतेंगे।

उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी की खबरों पर गिरिराज सिंह ने कहा हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। वह दिल्ली गए हैं तो इस बारे में जानकारी नहीं है।

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। वह राजद की बी-टीम हैं। बिहार चुनाव में वोट काटने के लिए आए हैं।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि उनके पास न नेता है, न नेतृत्व तैयार हुआ है, और न ही कोई नीति है। वह सिर्फ दावे करते हैं और नीतीश कुमार की कॉपी करते हैं कि घर-घर में सरकारी नौकरी देंगे। बिहार की जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है।

उन्होंने कहा कि एनडीए की डबल इंजन वाली सरकार में बिहार का हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से मजबूत हो रहा है। नए मेडिकल कॉलेजों और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से हर नागरिक को इलाज और आयुष्मान लाभ आसानी से मिल रहा है, जिससे स्वस्थ और सशक्त जीवन की राह आसान हुई है। बिहार की सड़कें सिर्फ रास्ता नहीं, बल्कि विकास और अवसर का मार्ग बन गई हैं। हर गांव और शहर तक पहुंच बनाकर लोगों के जीवन को मजबूत बनाने का काम किया है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि इतिहास गवाह रहा है कि जब भी केंद्र में कांग्रेस और बिहार में राजद की सरकार बनी है, तब घोटालों की झड़ी लग गई है। यही है घोटालों का महागठबंधन, जहां परिवारवाद और भ्रष्टाचार ही असली एजेंडा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि एनडीए की योजनाएँ और दावे चुनावी माहौल को प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि, वास्तविकता का सामना करना और चुनावी वादों की प्रमाणिकता पर सवाल उठाना आवश्यक है। जनता को उन दावों से सावधान रहना चाहिए जो केवल प्रचार के लिए होते हैं।
RashtraPress
15 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एनडीए की संभावनाएं बिहार चुनाव में क्या हैं?
गिरिराज सिंह के अनुसार, एनडीए इस बार भारी बहुमत से जीत हासिल करने जा रही है, लेकिन वास्तविकता चुनाव परिणामों पर निर्भर करेगी।
उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी का क्या असर होगा?
गिरिराज सिंह ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन नाराजगी का प्रभाव चुनाव पर पड़ सकता है।
तेजस्वी यादव का बयान क्या है?
गिरिराज सिंह का मानना है कि तेजस्वी यादव के पास न कोई नीति है, न नेतृत्व, और वह केवल दावे कर रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले