27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' का असर होगा? प्रियंका गांधी वाड्रा 26 अगस्त को होंगी शामिल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' का असर होगा? प्रियंका गांधी वाड्रा 26 अगस्त को होंगी शामिल

सारांश

बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' ने सियासी माहौल को गरमा दिया है। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की यात्रा में प्रियंका गांधी वाड्रा का शामिल होना, यह दर्शाता है कि विपक्ष सक्रिय है। क्या यह यात्रा बिहार की राजनीति में बदलाव ला सकेगी?

मुख्य बातें

बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' चल रही है।
प्रियंका गांधी वाड्रा 26 अगस्त को शामिल होंगी।
विपक्ष 'वोट चोरी' का आरोप लगा रहा है।
यात्रा का उद्देश्य मतदान अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना है।
बिहार की राजनीति में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

पटना, 23 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। बिहार में इस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की 'वोटर अधिकार यात्रा' राज्य की सड़कों पर जारी है। इस यात्रा के माध्यम से विपक्ष 'वोट चोरी' का आरोप लगा रहा है।

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने राष्ट्र प्रेस से कहा, "अगर आपने कहीं 1-2 किलोमीटर की चमचमाती सड़क बना दी है, तो क्या आपने अपने पैसे से बनाई है? क्या ये कोई एहसान है? ये तो आपकी जिम्मेदारी है। बिहार के मंत्रियों की भाषा बेहद अहंकारी और शर्मनाक है। बिहार में सरकार बदलने जा रही है।"

कांग्रेस महिला मोर्चा प्रमुख अलका लांबा ने बताया कि यात्रा कटिहार से पूर्णिया की ओर बढ़ रही है। उन्होंने ऐलान किया कि 26 अगस्त को प्रियंका गांधी वाड्रा भी इस यात्रा में शामिल होंगी।

अलका लांबा ने कहा, "25 अगस्त को यात्रा में ब्रेक रहेगा, लेकिन 26 को प्रियंका गांधी वाड्रा खुद बिहार आएंगी। इंडिया गठबंधन के सभी मुख्यमंत्री इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे। माहौल बन चुका है, ये सरकार अब बदल जाएगी। हम वोट की पूरी पहरेदारी करेंगे और 'वोट चोरी' करने वालों को घुटनों पर लाएंगे।"

अलका लांबा ने बिहार की सड़कों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "सड़कें तो हैं, लेकिन क्या वो बेटियों के लिए सुरक्षित हैं? क्या उन रास्तों से बेरोजगारों को रोजगार मिल रहा है? सड़क का क्या फायदा जब उस पर चलकर इंसान दवाई, पढ़ाई या कमाई के लिए ही नहीं जा सकता?"

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर बात करते हुए अलका लांबा ने कहा, "राजनीतिक दलों में कमियां हैं और हम उन्हें सुधारने की जिम्मेदारी खुद ले रहे हैं।"

कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कहा, "इस यात्रा से बिहार के लोगों को एक नई उम्मीद मिली है। चुनाव आयोग को बार-बार सुप्रीम कोर्ट की फटकार मिल रही है। बिहार के युवा जाग चुके हैं। हर वर्ग बोल रहा है, वोट चोर, गद्दी छोड़।"

राजद के एमएलसी कारी सोहैब ने कहा, "इस यात्रा में लाखों लोग शामिल हो रहे हैं। जनता को अब मालूम हो चुका है कि यह सरकार 'वोट चोरी' करके बनी है। इस बार तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी और हम 'वोट चोरी' नहीं होने देंगे।"

संपादकीय दृष्टिकोण

यह यात्रा विपक्ष के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह एक संकेत है कि जनता अब राजनीतिक मुद्दों के प्रति सजग हो रही है। बिहार की राजनीति में यह यात्रा एक नई उम्मीद जगा सकती है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' का उद्देश्य क्या है?
इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य जनता को उनके मतदान अधिकारों के प्रति जागरूक करना और 'वोट चोरी' के आरोपों के खिलाफ आवाज उठाना है।
प्रियंका गांधी वाड्रा कब शामिल होंगी?
प्रियंका गांधी वाड्रा 26 अगस्त को इस यात्रा में शामिल होंगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले