1 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या देश के हालात की जिम्मेदारी केंद्र सरकार के हाथों में है? : सुखदेव भगत

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या देश के हालात की जिम्मेदारी केंद्र सरकार के हाथों में है? : सुखदेव भगत

सारांश

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए युवाओं से आगे आने की अपील की है। भाजपा ने इस पर सवाल उठाया है। सुखदेव भगत का कहना है कि जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। जानिए इस स्थिति के पीछे की सच्चाई क्या है।

मुख्य बातें

राहुल गांधी ने लोकतंत्र की रक्षा की अपील की है।
भाजपा ने नेपाल की स्थिति का उल्लेख किया है।
केंद्र सरकार की जिम्मेदारी को स्वीकार किया गया है।
युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण माना गया है।
भारत और अमेरिका के रिश्तों में गंभीरता की आवश्यकता है。

नई दिल्ली, 19 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश के 'जेन-जी' से लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आने की अपील की है। इस पर भाजपा ने नेपाल हिंसा का जिक्र करते हुए सवाल किया कि क्या राहुल गांधी भारत में नेपाल जैसी स्थिति उत्पन्न करना चाहते हैं?

कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि भारत में नेपाल जैसी स्थिति हमारे नेता राहुल गांधी नहीं, बल्कि केंद्र सरकार पैदा कर रही है। यह समझना आवश्यक है कि वर्तमान समय में सत्ता की कमान किसके हाथों में है? यदि देश में कुछ भी होता है, तो उसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से केंद्र सरकार की होगी।

उन्होंने राहुल गांधी के बयान को स्पष्ट करते हुए कहा कि हमारे नेता ने लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आने की अपील की है। यह अपील न केवल देश के जेन-जी, बल्कि संवैधानिक संस्थाओं से भी की गई है, क्योंकि यह स्पष्ट है कि मौजूदा सरकार लोकतंत्र के हितों पर कुठराघात कर रही है। हमें एकजुट होकर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिश करनी होगी। यदि हम ऐसा नहीं करते, तो निश्चित रूप से आने वाले दिनों में स्थिति विकट हो सकती है।

उन्होंने कहा कि इस देश में युवाओं की संख्या अन्य की तुलना में अधिक है। यह युवा वर्ग ही भारत की राजनीतिक दिशा और दशा निर्धारित करता है। ऐसे में युवाओं की भूमिका को कमतर नहीं आंका जा सकता। देश में हालात कैसे होंगे, यह तय करना सरकार का कार्य है। भाजपा की सरकार में यदि देश के हालात बिगड़ते हैं, तो नैतिक जिम्मेदारी पूरी तरह से केंद्र सरकार की होगी, न कि राहुल गांधी की। विपक्ष के नेता के रूप में, यदि उन्हें सरकार की कार्यशैली में कोई विसंगति नजर आती है, तो उनका विरोध करना स्वाभाविक है।

कांग्रेस नेता सुखदेव भगत ने यह भी कहा कि अब भारत और अमेरिका के रिश्तों में गंभीरता लाने की आवश्यकता है। वर्तमान समय में दोनों देशों के बीच गंभीरता नहीं दिखाई दे रही है। इसके साथ ही, भारत की विदेश नीति को स्पष्ट और दृढ़ होना चाहिए।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें हमेशा अपने देश के प्रति समर्पित रहना चाहिए। वर्तमान हालात की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है, और हमें यह समझना होगा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमें एकजुट होना पड़ेगा।
RashtraPress
1 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राहुल गांधी ने युवाओं से क्या अपील की है?
राहुल गांधी ने युवाओं से लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की है।
भाजपा ने राहुल गांधी की अपील पर क्या प्रतिक्रिया दी?
भाजपा ने नेपाल हिंसा का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी भारत में नेपाल जैसी स्थिति बनाना चाहते हैं।
सुखदेव भगत का क्या कहना है?
सुखदेव भगत का कहना है कि असली जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है और युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले