26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जेन-जी हमारी विचारधारा के साथ परिवारवादी पार्टी का समय समाप्त कर रहा है? : निशिकांत दुबे

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जेन-जी हमारी विचारधारा के साथ परिवारवादी पार्टी का समय समाप्त कर रहा है? : निशिकांत दुबे

सारांश

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के 'जेन-जी' पोस्ट पर तंज करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी भाजपा के साथ है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की जीत का जिक्र करते हुए परिवारवादी पार्टियों के भविष्य को चुनौती दी। जानें इस बहस में क्या है खास।

मुख्य बातें

जेन-जी युवा पीढ़ी की राजनीतिक जागरूकता का संकेत है।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने परिवारवादी पार्टियों के भविष्य को चुनौती दी।
एबीवीपी ने डूसू चुनाव में भारी जीत हासिल की।
भ्रष्टाचार के खिलाफ जेन-जी का आंदोलन महत्वपूर्ण है।
भाजपा का 'सबका साथ, सबका विकास' का मंत्र है।

नई दिल्ली, 19 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'जेन-जी' वाले सोशल मीडिया पोस्ट पर तंज कसते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव का जिक्र किया और कहा कि डूसू चुनाव का परिणाम आ चुका है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने भारी बहुमत से चुनाव जीता है। जेन-जी हमारे साथ है।

भाजपा सांसद ने कहा कि 'जेन-जी' कांग्रेस के लिए खतरनाक साबित होगी, क्योंकि युवा पीढ़ी भाजपा की विचारधारा के साथ है। दुबे ने दावा किया कि जेन-जी हमारी विचारधारा के साथ है। इसलिए परिवारवादी पार्टी का समय अब समाप्त हो चुका है।

भाजपा सांसद ने एक पोस्ट के माध्यम से कांग्रेस पर प्रहार करते हुए लिखा कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने चौके-छक्के की बरसात कर दी। कांग्रेस चारों खाने चित्त। कांग्रेस के लिए एक फिल्म का डायलॉग है- मुंह में दांत नहीं, पेट में आंत नहीं, और लड़ेंगे आरएसएस और उनके आनुषंगिक संगठन से।

राष्ट्र प्रेस से बातचीत में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'जेन-जी' वाले सोशल मीडिया पोस्ट पर जोरदार पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस पोस्ट से दंगा नहीं भड़काना चाहते, बल्कि वे देश से भागना चाहते हैं। देश का युवा नहीं चाहता कि परिवारवादी पार्टियां देश पर हावी हों।

उन्होंने नेपाल और बांग्लादेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां युवाओं ने परिवारवादी नेताओं को सत्ता से बाहर किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी परिवारवादी नहीं हैं, मैं भी एक छोटे से गांव से आया सांसद हूं।

दुबे ने कहा कि परिवारवादी पार्टियों के खिलाफ माहौल बनेगा, जेन-जी आंदोलन करेगा तो परिवारवादी पार्टियों को भागना पड़ेगा और हम उनका समर्थन करेंगे।

कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इनकी सरकार में 2जी, कोयला घोटाला हुआ, जेन-जी भ्रष्टाचार के खिलाफ है।

एनडीए सरकार की तारीफ करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि 11 वर्षों में हमारी सरकार के खिलाफ एक भी घोटाला नहीं हुआ।

राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि वे देश के टुकड़े करना चाहते हैं। भाजपा सेक्युलरिज्म के साथ 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र पर चलती है, जबकि कांग्रेस की विचारधारा केवल मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति है।

दुबे ने दावा किया कि अगर जेन-जी आंदोलन हुआ तो भाजपा उसका समर्थन करेगी और परिवारवादी, भ्रष्ट पार्टियों को बाहर निकालने का काम किया जाएगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि युवा पीढ़ी की आवाज और उनकी राजनीतिक प्राथमिकताएं भविष्य की राजनीति को आकार देंगी। जेन-जी जैसे आंदोलनों का उदय, परिवारवादी पार्टियों के लिए एक चुनौती के रूप में सामने आ रहा है। सभी को एक समान अवसर की तलाश है, और यह देखना होगा कि कौन सी पार्टी इस बदलाव को समझ पाती है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

निशिकांत दुबे का बयान क्यों महत्वपूर्ण है?
उन्हें यह बताना है कि युवा पीढ़ी भाजपा के साथ है, जो परिवारवादी पार्टियों के लिए एक चुनौती हो सकती है।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की जीत का क्या मतलब है?
यह संकेत देता है कि युवा भाजपा की विचारधारा को स्वीकार कर रहे हैं और परिवारवादी पार्टियों के खिलाफ खड़े हो रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 दिन पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले