क्या हिजाब विवाद को बेवजह मुद्दा बनाया जा रहा है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हिजाब विवाद को बेवजह मुद्दा बनाया जा रहा है?

सारांश

भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने हिजाब खींचने के वायरल वीडियो पर बयान देते हुए कहा है कि यह बेवजह विवाद है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को राजनीतिक रंग नहीं देने की जरूरत है।

मुख्य बातें

हिजाब विवाद को बेवजह मुद्दा बनाया जा रहा है।
महिला डॉक्टर को स्थायी नौकरी मिली है।
नीतीश कुमार ने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है।

पटना, 20 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक महिला का हिजाब खींचे जाने के वायरल वीडियो पर उठ रहे हंगामे पर कहा कि इसे बेवजह मुद्दा बनाने की कोशिश की जा रही है। यह कोई बड़ी बात नहीं है।

पटना में भाजपा सांसद ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि आपको यह समझना होगा कि जब आप वोट डालने जाते हैं, तो अधिकारी आपकी पहचान को आईडी कार्ड से वेरिफाई करते हैं और चेहरा मिलाते हैं

उन्होंने कहा कि उस दिन खुशी का पल था, क्योंकि किसी को नियुक्ति पत्र मिल रहा था और सभी इसे देख सकते थे कि किसे अपॉइंट किया जा रहा है

भाजपा सांसद ने कहा कि इस घटना को राजनीतिक रंग देने की जरूरत नहीं है।

विवेक ठाकुर ने कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि हाल ही में हम देख रहे थे कि कश्मीर में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में महिला प्रदर्शनकारी शामिल थीं, लेकिन सभी के चेहरे खुले हुए थे।

उन्होंने कहा कि यह बेवजह मुद्दा बनाने वाली बात है। इसमें ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे मुद्दा बनाया जाए।

भाजपा सांसद ने हिजाब वाली महिला का उल्लेख करते हुए कहा कि हाल ही में खबर आई थी कि महिला नौकरी नहीं करेंगी, लेकिन वे नौकरी करने जा रही हैं और ज्वाइन करेंगी। जीवन में एक स्थायी नौकरी मिलना बहुत बड़ी बात होती है। महिला को नौकरी मिली है।

इसी मामले में भाजपा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के लोकप्रिय नेता हैं और उन्होंने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण तथा सम्मान को बढ़ावा दिया है। चूंकि, वह एक कामकाजी पेशेवर हैं, इसलिए सीएम नीतीश कुमार ने एक अभिभावक की भूमिका निभाते हुए यह जानने की कोशिश की कि वह कौन है। वहां अन्य महिलाओं ने बुर्का या हिजाब नहीं पहना था।

उन्होंने कहा कि महिला डॉक्टर बंगाल की रहने वाली हैं। बंगाल के इशारों पर ही विवाद मचाने की कोशिश की गई है। बंगाल ऐसा चाहता है, जो देशहित में नहीं है। जबकि सब कुछ शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है। महिला डॉक्टर ज्वाइन कर रही हैं। इसलिए इसे बेवजह का विवाद नहीं बनाना चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

विवेक ठाकुर ने वीडियो पर क्या प्रतिक्रिया दी?
विवेक ठाकुर ने कहा कि इसे बेवजह मुद्दा बनाया जा रहा है।
क्या हिजाब विवाद का राजनीतिक रंग है?
भाजपा सांसद ने कहा कि इसे राजनीतिक रंग देने की आवश्यकता नहीं है।
इस घटना को लेकर अन्य नेताओं ने क्या कहा?
धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि नीतीश कुमार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले