28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या केजरीवाल स्पष्ट करेंगे कि वे ‘इंडिया गठबंधन’ का हिस्सा हैं या नहीं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या केजरीवाल स्पष्ट करेंगे कि वे ‘इंडिया गठबंधन’ का हिस्सा हैं या नहीं?

सारांश

भाजपा प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने केजरीवाल पर हमला करते हुए पूछा है कि वे ‘इंडिया गठबंधन’ का हिस्सा हैं या नहीं। उनकी टिप्पणियों से राजनीति की भ्रामकता और भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर किया गया है। जानिए इस विवाद में क्या कहा गया है।

मुख्य बातें

अरविंद केजरीवाल का इंडिया गठबंधन से संबंध स्पष्ट नहीं है।
भाजपा ने केजरीवाल की राजनीति पर सवाल उठाए हैं।
भ्रष्टाचार के आरोपों से आप की छवि प्रभावित हो रही है।
भाजपा ने चुनाव आयोग के निर्देशों का समर्थन किया है।
विपक्ष की बयानबाजी जनता को भ्रमित कर रही है।

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से इनकार किया है, जिसके बाद भाजपा ने विपक्ष पर तीखा हमला किया है। भाजपा प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि केजरीवाल को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे ‘इंडिया गठबंधन’ का हिस्सा हैं या नहीं।

गौरव वल्लभ ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, ‘कभी केजरीवाल इंडिया गठबंधन की बैठकों में जाते हैं, कभी कांग्रेस को गाली देते हैं, और फिर कभी कांग्रेस उनका समर्थन करती है। अगले ही दिन वे एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते हैं। यह देश की जनता के सामने एक भ्रामक मॉडल है, जो एक कॉमेडी शो जैसा लगता है।'

उन्होंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी, अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर कहा, 'ये सभी लोग राजनीति नहीं बल्कि कॉमेडी कर रहे हैं। कभी साथ आते हैं, कभी एक-दूसरे पर वफादारी के सवाल उठाते हैं। इनका राजनीतिक मॉडल पूरी तरह एक्सपोज हो चुका है।'

भाजपा नेता ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल इस युग के सबसे बड़े भ्रष्टाचारी हैं। केजरीवाल का 'ईमानदारी मॉडल' देश की जनता के सामने झूठा साबित हो चुका है। इनके पास न तो नीति है और न ही नेतृत्व

वल्लभ ने चुनाव आयोग की व्यवस्थाओं पर बात करते हुए कहा कि आयोग ने महिलाओं के बुर्के को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, "अगर कोई महिला चेहरे को ढंक कर मतदान केंद्र पर आती है, तो वहां नियुक्त अधिकारी को उसका चेहरा देखना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वोट उसी व्यक्ति का है।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद तुष्टिकरण की राजनीति करती है, इसलिए यह इनको बुरा लग रहा है।

उन्होंने आगे कहा, "हम किसी धर्म की बात नहीं कर रहे हैं, यह केवल पहचान सत्यापन की प्रक्रिया है जिसे हर किसी को अपनाना चाहिए।"

राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा निष्पक्ष चुनाव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “तेजस्वी यादव कहते हैं कि इस बार बिहार में निष्पक्ष चुनाव होंगे तो क्या जब उनके माता-पिता मुख्यमंत्री थे, तब चुनाव निष्पक्ष नहीं हुए थे? उन्हें पहले यह बात अपने माता-पिता से पूछनी चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा, "तेजस्वी यादव को पढ़ाई करनी चाहिए, कम से कम 10वीं और 12वीं पास कर लेनी चाहिए। साथ ही उन्हें भारत के संविधान के बारे में यूट्यूब पर जाकर जानकारी लेनी चाहिए।"

गौरव वल्लभ ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर टिप्पणी करते हुए कहा, "राहुल गांधी अभी कोलंबिया में हैं, उसके बाद ब्राजील जाएंगे और फिर अन्य देशों में जाएंगे। उन्हें कुछ दिनों में विदेश टूर पर जाना जरूरी होता है, लेकिन वे हिंदू विरोधी हैं। जब पूरा देश नवरात्रि और विजयदशमी मना रहा था, तब उन्होंने शुभकामना तक नहीं दी। विदेश जाकर भी वे हिंदू विरोधी बातें करते हैं।'

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि विपक्ष के सभी नेता देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं। उनके आपसी विरोधाभास से यह साफ है कि 'इंडिया गठबंधन' जनता के हित के बजाय सत्ता की राजनीति में उलझा हुआ है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि विपक्षी दलों के बीच का आपसी संघर्ष और बयानबाज़ी जनता के सामने उनकी राजनीतिक अस्थिरता को उजागर कर रही है। ऐसे में हमें यह समझना होगा कि ये सभी बयान जनता के हित में नहीं, बल्कि सत्ता की राजनीति में उलझे हुए हैं।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या केजरीवाल ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है?
नहीं, केजरीवाल ने गोवा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से इनकार किया है।
भाजपा प्रवक्ता ने केजरीवाल पर क्या आरोप लगाए हैं?
भाजपा प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने केजरीवाल को भ्रामक राजनीति करने का आरोप लगाया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले