27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ममता बनर्जी वोट बैंक की राजनीति के लिए घुसपैठियों को बचा रही हैं? : राहुल सिन्हा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ममता बनर्जी वोट बैंक की राजनीति के लिए घुसपैठियों को बचा रही हैं? : राहुल सिन्हा

सारांश

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की घुसपैठियों को संरक्षण देने की नीति पर भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। क्या यह वोट बैंक की राजनीति का हिस्सा है? जानें इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर क्या कहा गया है।

मुख्य बातें

राहुल सिन्हा ने ममता बनर्जी पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
बंगाल को बांग्लादेश बनाने की कोशिशें हो रही हैं।
भाजपा फर्जी मतदाताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
चुनाव आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठाए हैं।
राजनीतिक स्थिरता के लिए जिम्मेदार कार्य की आवश्यकता है।

कोलकाता, 23 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा ने पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में सिन्हा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कोई भाषा आंदोलन नहीं चल रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि ममता बनर्जी बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या मुसलमानों को संरक्षण दे रही हैं, ताकि उनकी वोट बैंक की राजनीति बनी रहे। बंगाल और बांग्लादेश की भाषा एक ही है, लेकिन इसका इस्तेमाल घुसपैठियों को बचाने के लिए किया जा रहा है।

सिन्हा ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी अवैध घुसपैठियों को वोटर लिस्ट में शामिल कर पश्चिम बंगाल को "बांग्लादेश" बनाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन, हम ऐसा नहीं होने देंगे। केंद्र सरकार फर्जी मतदाताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और आगे भी करती रहेगी।

उन्होंने कहा, "हम जनता को बताएंगे कि ममता बनर्जी की नीतियां राज्य के लिए खतरनाक हैं। हम घुसपैठियों को हटाकर बंगाल को सुरक्षित रखना चाहते हैं। जनता तय करेगी कि वह किसके साथ है। घुसपैठियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू होने से ममता बनर्जी की सरकार घबराई हुई है और इसे रोकने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है।"

चुनाव आयोग पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय चुनाव आयोग स्वतंत्र रूप से काम करता है। लेकिन, पश्चिम बंगाल में मुख्य निर्वाचन अधिकारी स्वतंत्र नहीं हैं। यहां पर लोकतंत्र की नीतियों के खिलाफ काम किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने राज्य सरकार को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पत्र लिखा है, लेकिन यह कदम पहले उठाया जाना चाहिए था। जब तक राज्य का चुनाव तंत्र पूरी तरह निष्पक्ष नहीं होगा, तब तक स्वच्छ और पारदर्शी चुनाव संभव नहीं है।

भाजपा नेता ने जनता से ममता बनर्जी की "घुसपैठ समर्थक" नीतियों के खिलाफ एकजुट होने की अपील की और कहा कि उनकी पार्टी जनता के बीच जाकर इस मुद्दे को उठाएगी और बंगाल को घुसपैठ से मुक्त करने के लिए काम करेगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि किसी भी पार्टी को अपने राजनीतिक लाभ के लिए घुसपैठियों जैसे संवेदनशील मुद्दों का उपयोग नहीं करना चाहिए। राज्य के राजनीतिक माहौल को स्थिर रखने के लिए सभी दलों को जिम्मेदारी से कार्य करना चाहिए।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राहुल सिन्हा ने ममता बनर्जी पर क्या आरोप लगाए हैं?
राहुल सिन्हा ने आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या मुसलमानों को संरक्षण दे रही हैं।
क्या ममता बनर्जी घुसपैठियों को वोटर लिस्ट में शामिल कर रही हैं?
हाँ, राहुल सिन्हा का कहना है कि ममता बनर्जी अवैध घुसपैठियों को वोटर लिस्ट में शामिल कर पश्चिम बंगाल को 'बांग्लादेश' बनाने की कोशिश कर रही हैं।
भाजपा इस मुद्दे पर क्या कदम उठाने जा रही है?
भाजपा ने जनता से एकजुट होकर घुसपैठियों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले