10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' में रूपा का किरदार निभाना मिथिला पालकर के लिए चुनौती थी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' में रूपा का किरदार निभाना मिथिला पालकर के लिए चुनौती थी?

सारांश

क्या मिथिला पालकर के लिए 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' में रूपा का किरदार निभाना मुश्किल था? जानें इस नई कॉमेडी फिल्म के बारे में, जिसमें वह वीर दास और आमिर खान के साथ काम कर रही हैं।

मुख्य बातें

मिथिला पालकर का रूपा का किरदार कॉमेडी फिल्म में नया अनुभव आमिर खान के साथ काम करने का मौका फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है फिल्म १६ जनवरी को रिलीज होगी

मुंबई, १२ जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। 'त्रिभंगा', 'कारवां' और 'चॉपस्टिक' जैसी चर्चित फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री मिथिला पालकर को एक नया बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। अब वह वीर दास और आमिर खान के साथ काम करने को लेकर खुद को भाग्यशाली महसूस कर रही हैं।

मिथिला पालकर ने राष्ट्र प्रेस के साथ एक खास बातचीत में अपनी फिल्म के अनुभव साझा किए और बताया कि आमिर खान के साथ काम करना कैसा अनुभव रहा।

'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' में मिथिला ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए 'हां' क्यों कहा, तो उन्होंने कहा कि इसका सवाल ही नहीं उठता क्योंकि यह उनके करियर की पहली कॉमेडी फिल्म है और इस फिल्म में ऐसे बड़े नाम जुड़े हैं जिन्होंने अपने करियर में अद्भुत काम किया है। यह फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही है, जो मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह फिल्म उनके लिए एक नई चुनौती है। फिल्म में उनका बोलने और चलने का तरीका पूरी तरह से अलग है। इस फिल्म ने उन्हें एक अलग दृष्टिकोण से खुद को देखने का अवसर प्रदान किया है।

फिल्म में मिथिला ने रूपा नाम की एक बोल्ड और बिंदास लड़की का किरदार निभाया है। सेट पर शूटिंग के दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा क्योंकि कॉमेडी उनके लिए एक नया जॉनर है।

उन्होंने कहा कि रूपा का किरदार निभाना आसान नहीं था क्योंकि वह बोल्ड है और उसकी अपनी एक दुनिया है। शूटिंग के दौरान कई अपशब्दों से भरे डायलॉग्स को कहना चुनौतीपूर्ण था। सबसे कठिन था वीर को थप्पड़ मारना, क्योंकि रूपा का किरदार ऐसा है जिसमें कोई गिल्ट नहीं होता।

उन्होंने आगे बताया कि सेट पर वीर को थप्पड़ मारना था और कोई गिल्ट महसूस नहीं करना था। चेहरे के एक्सप्रेशन बदलना भी काफी मुश्किल था क्योंकि सीन में कॉमेडी का तड़का था। लेकिन, वीर ने उन्हें बहुत मदद की। उन्होंने कहा था कि तुम अपनी लाइनों के साथ खेलो, कॉमेडी अपने आप आ जाएगी।

आमिर खान प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' का ट्रेलर दिसंबर में रिलीज हो चुका है और यह फिल्म १६ जनवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

मिथिला पालकर की कॉमेडी फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' दर्शकों को नए अनुभवों से भरपूर करने का वादा करती है। उनके किरदार की चुनौती और आमिर खान जैसे बड़े नामों के साथ काम करने का अनुभव निश्चित रूप से उनकी कला को और निखार देगा।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मिथिला पालकर ने कौन सा किरदार निभाया है?
मिथिला पालकर ने 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' में रूपा नाम की बोल्ड लड़की का किरदार निभाया है।
फिल्म कब रिलीज हो रही है?
फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' १६ जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
इस फिल्म में कौन-कौन से कलाकार हैं?
फिल्म में मिथिला पालकर , वीर दास और आमिर खान जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं।
क्या यह मिथिला की पहली कॉमेडी फिल्म है?
हाँ, यह मिथिला पालकर की पहली कॉमेडी फिल्म है।
क्या फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है?
जी हाँ, फिल्म का ट्रेलर दिसंबर में रिलीज किया गया था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले