10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या न्यायालय सच्‍चा भारतीय होने का प्रमाण पत्र बांटेगा? : विजय वडेट्टीवार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या न्यायालय सच्‍चा भारतीय होने का प्रमाण पत्र बांटेगा? : विजय वडेट्टीवार

सारांश

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चिंता जताई है। क्या न्यायालय सच्‍चा भारतीय होने का प्रमाण पत्र देगा? इस सवाल के साथ उन्होंने सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए। जानिए उनके विचारों का महत्व।

मुख्य बातें

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों से न्याय प्रणाली पर विश्‍वास प्रभावित हो रहा है।
राहुल गांधी के वक्तव्यों पर सरकार का रवैया चिंताजनक है।
प्रकृति के साथ खिलवाड़ से आपदाएं

मुंबई, 6 अगस्‍त (राष्ट्र प्रेस)। सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी को फटकार लगाते हुए कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि इस तरह की टिप्‍पणी से लोगों का विश्‍वास न्याय प्रणाली पर डगमगा रहा है। उन्होंने यह सवाल उठाया कि क्या सच्‍चा भारतीय होने का प्रमाण पत्र न्यायालय देगा?

विजय वडेट्टीवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान का नाम लेते हुए सरकार चीन पर चुप है। अरुणाचल प्रदेश के हर गांव में चीनमराठी और हिंदी भाषा को लेकर लड़ रहे हैं। जबकि, हिंदुस्‍तान के कुछ हिस्से में चीन की भाषा में नाम लिखा जा रहा है, इसके बावजूद सरकार कुछ नहीं कह रही। जब राहुल गांधी ने इस पर बोला तो कहा गया कि भारतीय नागरिक ऐसी भाषा नहीं बोल सकते।

उन्होंने यह भी पूछा कि राहुल गांधी ने क्या गलत किया? इस तरह की टिप्‍पणी से न्याय व्यवस्था पर सवाल उठता है। क्या एक सच्‍चा भारतीय होने का प्रशास‍कीय प्रमाण पत्र न्यायालय देगा?

उन्होंने कॉलेजियम में आरती साठे (जो पूर्व में भाजपा प्रवक्ता रह चुकी हैं) की सिफारिश को लेकर कहा कि कई जज सेवानिवृत्त होने के बाद संसद के आसपास बंगले बना चुके हैं। उन्हें बंगला कैसे मिला? ऐसे में न्याय व्यवस्था पर सवाल नहीं उठेगा?

उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना पर विजय वडेट्टीवार ने कहा कि प्रकृति के साथ खिलवाड़ ठीक नहीं है। जिस तरह से हम पहाड़ों को ध्वस्त कर रहे हैं, यह आपदाओं का कारण बनेगा। कहीं न कहीं, हमें रुकना होगा। यह एक गंभीर चेतावनी है। दुर्भाग्यवश, भारत में इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, और पर्यावरण को लेकर किसी की चिंता नहीं है। कुछ लोगों को फायदा दिलाने के लिए सरकार पूरे देश को बर्बाद कर रही है।

राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले