27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जनहितैषी कार्यों से पीएम मोदी की उपलब्धियां बढ़ी हैं? : भाजपा विधायक अतुल भातखलकर

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जनहितैषी कार्यों से पीएम मोदी की उपलब्धियां बढ़ी हैं? : भाजपा विधायक अतुल भातखलकर

सारांश

पीएम मोदी की उपलब्धियों पर भाजपा विधायक अतुल भातखलकर का बयान है, जिसमें उन्होंने उनके कार्यकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और आगामी चुनावों में एनडीए की संभावित जीत के बारे में चर्चा की है। क्या यह भाजपा का सुनहरा भविष्य है?

मुख्य बातें

पीएम मोदी का कार्यकाल और उपलब्धियां महत्वपूर्ण हैं।
मुक्त व्यापार समझौता देश के लिए फायदेमंद है।
राहुल गांधी की आलोचना विपक्ष की स्थिति को दर्शाती है।
एनडीए का गठबंधन मजबूत है और चुनाव में सफलता की संभावना है।
लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए उचित चुनावी प्रक्रिया आवश्यक है।

मुंबई, २५ जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले दूसरे व्यक्ति बनने का गौरव हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ दिया है। इस पर भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

उन्होंने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि पीएम मोदी आज देश के ऐसे नेता हैं, जिन्होंने इंदिरा गांधी से भी अधिक समय तक प्रभावी कार्य किए हैं। वे अगले चार वर्षों तक प्रधानमंत्री बने रहेंगे और आगामी २०२९ के चुनाव में भी भारी बहुमत से जीतेंगे। इससे पहले, वे गुजरात के १३ वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे हैं। कार्यकाल की अवधि नहीं, बल्कि उसमें किए गए कार्य महत्वपूर्ण होते हैं। ऑपरेशन सिंदूर, बालाकोट एयर स्ट्राइक, आठ करोड़ शौचालयों का निर्माण, हर गांव में बिजली और हर घर तक सुविधाएं पहुंचाना उनकी उपलब्धियों का प्रमाण है।

उन्होंने भारत और यूके के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह व्यापार करार देश के लिए एक बड़ी जीत है। इस समझौते के तहत महाराष्ट्र के कोल्हापुर के फुटवियर, भारतीय कृषि, डेयरी उत्पाद, जेम्स और ज्वेलरी अब यूके में निर्यात होंगे और उन पर ३ प्रतिशत या उससे कम टैक्स लगेगा। यह समझौता दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करेगा और भारतीय अर्थव्यवस्था को गति देगा। हम इस समझौते के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देते हैं।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी हमला किया, यह कहते हुए कि राहुल गांधी को हर जगह समस्या नजर आती है। महाराष्ट्र में मतदाता बढ़े तो भी परेशानी, और बिहार में घटे तो भी। असल में, राहुल गांधी को भारतीय जनता पार्टी से समस्या है। मतदाता सूची का शुद्ध और निष्पक्ष होना आवश्यक है। चुनाव आयोग द्वारा चलाया जा रहा सत्यापन अभियान स्वागत योग्य है, जिससे लोकतंत्र मजबूत होगा। विपक्ष ने पहले ही हार मान ली है, इसलिए वे अनावश्यक शंका पैदा कर रहे हैं।

भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि राजद नेता तेजस्वी यादव चुनाव नजदीक आते ही बौखला गए हैं, क्योंकि उन्हें आभास हो गया है कि जनता अब उनके साथ नहीं है। उनका पारंपरिक वोट बैंक भी उनसे दूर हो रहा है। एनडीए इस बार बड़ी जीत दर्ज करके इतिहास रचेगा।

उन्होंने आगे कहा कि सीएम नीतीश कुमार, भाजपा और चिराग पासवान जैसे नेताओं के साथ एनडीए गठबंधन पूरी तरह से मजबूत है। जनता का भरोसा एनडीए पर है और हम सभी मिलकर आगामी चुनावों में भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे। तेजस्वी की घबराहट संभावित हार का संकेत है।

संपादकीय दृष्टिकोण

भाजपा की वर्तमान स्थिति और पीएम मोदी की उपलब्धियों ने देश में एक सकारात्मक बदलाव लाने का संकेत दिया है। हालांकि, विपक्ष की चुनौतियों का सामना करना भी जरूरी है। हमारे देश का भविष्य चुनावों में जनता के हाथ में है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पीएम मोदी की उपलब्धियों में क्या शामिल है?
पीएम मोदी की उपलब्धियों में ऑपरेशन सिंदूर , बालाकोट एयर स्ट्राइक , आठ करोड़ शौचालयों का निर्माण, हर गांव में बिजली और हर घर तक सुविधाएं पहुंचाना शामिल है।
एनडीए की आगामी चुनावों में जीत की संभावनाएं क्या हैं?
भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने आगामी चुनावों में एनडीए की जीत का दावा किया है और जनता का भरोसा एनडीए पर है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 2 सप्ताह पहले
  3. 2 सप्ताह पहले
  4. 2 सप्ताह पहले
  5. 3 सप्ताह पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले