11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राहुल और प्रियंका की केमिस्ट्री को दुनिया समझ सकती है? : पप्पू यादव

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राहुल और प्रियंका की केमिस्ट्री को दुनिया समझ सकती है? : पप्पू यादव

सारांश

क्या राहुल और प्रियंका की केमिस्ट्री को समझना इतना आसान है? पप्पू यादव ने कांग्रेस की आंतरिक राजनीति और शशि थरूर के बारे में अपने विचार साझा किए हैं। जानें इस पूरे मामले की गहराई।

मुख्य बातें

कांग्रेस एक बड़ा राजनीतिक परिवार है।
पप्पू यादव का बयान कांग्रेस के आंतरिक मामलों को उजागर करता है।
राहुल और प्रियंका की केमिस्ट्री को समझना चुनौतीपूर्ण है।
आंतरिक मुद्दों पर संवाद आवश्यक है।
भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग जारी है।

नई दिल्ली, 23 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली में कांग्रेस के अंदर चल रही राजनीतिक हलचल के बीच पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने शशि थरूर की केरल की चुनावी बैठक में अनुपस्थिति पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक विशाल राजनीतिक परिवार है, जहां हर नेता की कार्यशैली भिन्न होती है और सभी अपने तरीके से संगठन में योगदान देते हैं।

पप्पू यादव ने राष्ट्र प्रेस से कहा, "यह इतना बड़ा परिवार है, जिसकी सोच भी बहुत व्यापक है। हर व्यक्ति का अपना तरीका होता है। शशि थरूर एक अच्छे इंसान हैं। उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों की गहरी समझ है और वह बेहद विनम्र स्वभाव के हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि यह कांग्रेस परिवार का आंतरिक मामला है और इसे लेकर किसी को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सब कुछ बातचीत के माध्यम से सुलझ जाएगा।

वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर भी पप्पू यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "पहले उन्हें अपने घर में झांककर देखना चाहिए। उनके यहां भाजपा नेतृत्व के बीच क्या चल रहा है, नंबर एक, नंबर दो और नंबर तीन के बीच क्या स्थिति है, और आरएसएस और भाजपा के बीच क्या हो रहा है। इन सब पर उन्हें पहले विचार करना चाहिए। दूसरों पर उंगली उठाने से पहले आत्ममंथन जरूरी है।"

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बारे में बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि दोनों की केमिस्ट्री को दुनिया पूरी तरह नहीं समझ सकती। वे एक राजनीतिक परिवार से आते हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी खानदानी लोग हैं। उन्होंने संघर्ष देखा है और अब देश को बचाने के लिए एक साथ लड़ रहे हैं।

जहां एक ओर कांग्रेस के भीतर अनुशासन और एकजुटता पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग भी और तीखी होती दिख रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पप्पू यादव ने शशि थरूर की अनुपस्थिति पर क्या कहा?
पप्पू यादव ने कहा कि यह कांग्रेस परिवार का आंतरिक मामला है और इसे लेकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
राहुल और प्रियंका गांधी की केमिस्ट्री पर पप्पू यादव का क्या कहना है?
उन्होंने कहा कि उनकी केमिस्ट्री को दुनिया पूरी तरह नहीं समझ सकती, क्योंकि वे एक राजनीतिक परिवार से आते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले