26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राजा का बेटा ही राजा बनेगा? दिलीप जायसवाल का बयान

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राजा का बेटा ही राजा बनेगा? दिलीप जायसवाल का बयान

सारांश

बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस की प्रियंका गांधी को असम स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अब राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा। भाजपा ने एक आम कार्यकर्ता को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। क्या यह बदलाव आने वाले समय में राजनीति में नई दिशा देगा?

मुख्य बातें

राजा का बेटा अब राजा नहीं बनेगा।
भाजपा ने एक आम कार्यकर्ता को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया।
भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति है।
बांग्लादेश में धर्म के आधार पर अत्याचारों का विरोध।
राजद को अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए।

पटना, 4 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस द्वारा प्रियंका गांधी को असम स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि अब जनता जागरूक हो चुकी है और राजा का बेटा ही राजा नहीं बनेगा। भाजपा ने एक साधारण कार्यकर्ता को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।

पटना में राष्ट्र प्रेस से बातचीत के दौरान, दिलीप जायसवाल ने कहा, "क्या कांग्रेस में केवल राहुल और प्रियंका ही हैं? आपने देखा, पटना का 45 वर्षीय एक सामान्य कार्यकर्ता भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बना है। कांग्रेस को भी इस पर विचार करना चाहिए। राहुल और प्रियंका से पार्टी को आगे बढ़ना होगा। आम लोगों को सत्ता में लाना आवश्यक है। राजा का बेटा राजा बनेगा, यह अब नहीं चलेगा।"

असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर उन्होंने कहा कि ओवैसी को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन चुका है। भारत ने दुनिया को ऑपरेशन सिंदूर और अपनी सुरक्षा एजेंसियों की क्षमता दिखा दी है। हम पाकिस्तान में घुसकर मिसाइल दाग चुके हैं, इसलिए चिंता की कोई बात नहीं। सब कुछ धीरे-धीरे होगा, आगे देखते हैं क्या होता है।

लालू प्रसाद यादव का जिक्र करते हुए जायसवाल ने कहा कि जांच एजेंसियों ने सभी सबूतों के साथ लालू प्रसाद यादव के खिलाफ अपना पक्ष न्यायालय में पेश किया है। मामला न्यायालय में है और जो आदेश होगा, उसे सभी को मानना होगा।

बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर को केकेआर से रिलीव करने पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं और सनातन पर जो अत्याचार हो रहा है, उसका विरोध पूरा भारत और विश्व कर रहा है। धर्म के आधार पर किसी के साथ अन्याय या अमानवीय व्यवहार नहीं किया जा सकता। खेल के माध्यम से हमने बांग्लादेश को एक संदेश दिया है कि ऐसे अत्याचार बंद हों। हमें खेल-खिलाड़ियों का सम्मान है, लेकिन यह संदेश आवश्यक है कि बांग्लादेश सुधर जाए और धर्म के आधार पर अत्याचार रोके जाएं।

गयाजी में हुई घटना के संदर्भ में राजद के एक्स पोस्ट पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि राजद के पास कोई काम नहीं है, इसलिए वह रातभर इंतजार करता है कि बिहार में कहीं कोई गोली चल जाए। राजद को समझना चाहिए कि अपराधी कानून के राज में नहीं बच सकता। जो जैसा अपराध करेगा, वैसा फल भोगेगा। बिहार में अब अपराधी टिक नहीं सकता।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिलीप जायसवाल ने प्रियंका गांधी को लेकर क्या कहा?
दिलीप जायसवाल ने कहा कि अब राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा और भाजपा ने एक आम कार्यकर्ता को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।
क्या दिलीप जायसवाल का बयान राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है?
जी हाँ, उनका बयान यह दर्शाता है कि जनता अब जागरूक है और नेताओं के पारंपरिक वंशवाद को नकार रही है।
क्या राजद पर दिलीप जायसवाल ने कोई टिप्पणी की?
हां, उन्होंने कहा कि राजद के पास कोई काम नहीं है और अपराधियों को कानून के राज में नहीं बचना चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले