8 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या विधायक अनमोल गगन मान से मिले पार्टी अध्यक्ष अमन अरोड़ा, इस्तीफा वापस लेने पर बनी सहमति?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या विधायक अनमोल गगन मान से मिले पार्टी अध्यक्ष अमन अरोड़ा, इस्तीफा वापस लेने पर बनी सहमति?

सारांश

आम आदमी पार्टी की विधायक अनमोल गगन मान ने हाल ही में इस्तीफा दिया था। अमन अरोड़ा ने उनसे मुलाकात करके इस इस्तीफे को नामंजूर करने का फैसला किया है। जानिए इस महत्वपूर्ण मुलाकात के पीछे की कहानी और इससे राजनीतिक माहौल पर क्या असर पड़ेगा।

मुख्य बातें

अनमोल गगन मान ने विधायक पद से इस्तीफा दिया था।
अमन अरोड़ा ने उनसे मुलाकात की और इस्तीफे को नामंजूर करने का फैसला किया।
पार्टी के अंदर चल रही हलचलों की पुष्टि हुई है।
राजनीतिक परिदृश्य में यह घटनाक्रम महत्वपूर्ण है।
अनमोल गगन मान पार्टी के परिवार का हिस्सा बनी रहेंगी।

नई दिल्ली, 20 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक अनमोल गगन मान ने एक दिन पहले अपने पद से इस्तीफा दिया था। अब रविवार को आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने अनमोल गगन मान से उनके निवास स्थान जीरकपुर में मुलाकात की।

इस संबंध में अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह उनकी पारिवारिक मुलाकात थी।

उन्होंने अपने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "मैं अनमोल गगन मान से पारिवारिक माहौल में मिला। पार्टी ने विधायक पद से उनका इस्तीफा नामंजूर करने का फैसला किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। हमने उनसे पार्टी और क्षेत्र की प्रगति के लिए मिलकर काम करते रहने का अनुरोध किया।" उन्होंने आगे लिखा कि अनमोल आम आदमी पार्टी के परिवार का हिस्सा थीं, हैं और रहेंगी।

इस मुलाकात के बाद अनमोल गगन मान ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस फैसले की पुष्टि की है। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट पर लिखा, "आज मैंने अपनी पार्टी के अध्यक्ष अमन अरोड़ा से मुलाकात की। आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल द्वारा मेरा इस्तीफा नामंजूर करने का फैसला मैंने स्वीकार कर लिया है।"

बता दें कि पंजाब के खरड़ से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान ने शनिवार को अचानक पद से इस्तीफा देकर पार्टी को जोरदार झटका दिया। उनके इस्तीफे के बाद पंजाब कांग्रेस ने दावा किया था कि पंजाब में आम आदमी पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं है।

लुधियाना से सांसद और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "पंजाब में आप पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक विधायक को पार्टी से निलंबित कर दिया गया। एक महीने से भी कम समय में एक और विधायक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और राजनीति छोड़ने की बात तक कह दी। हालांकि, यह आप का अंदरूनी मामला है, लेकिन जब आग भड़कती है तो उसकी लपटें दूर-दूर तक फैलती हैं।"

इससे पहले, शनिवार को अनमोल गगन मान ने विधायक पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मेरा भारी मन से राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है। विधायक पद से स्पीकर को दिया गया मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए। मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अनमोल गगन मान ने इस्तीफा क्यों दिया?
अनमोल गगन मान ने अचानक विधायक पद से इस्तीफा दिया, जिससे पार्टी को झटका लगा।
अमन अरोड़ा और अनमोल गगन मान की मुलाकात का क्या महत्व है?
यह मुलाकात पार्टी में एकता का संकेत देती है और अनमोल के इस्तीफे को नामंजूर करने की कोशिश है।
क्या अनमोल गगन मान का इस्तीफा वापस होगा?
अमन अरोड़ा ने कहा है कि अनमोल का इस्तीफा नामंजूर किया गया है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले