30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या लखपति दीदी ने पीएम मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई दी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या लखपति दीदी ने पीएम मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई दी?

सारांश

ओडिशा की 'लखपति दीदी' कल्पना राउल और अन्य ने पीएम मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने मोदी जी के योगदानों के लिए आभार प्रकट किया और उनके दीर्घ जीवन की कामना की। जानें इस खास मौके पर क्या कहा गया।

मुख्य बातें

प्रधान मंत्री मोदी का 75वां जन्मदिन मनाया गया।
लखपति दीदी ने सरकार की योजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
आत्मनिर्भरता की दिशा में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण है।
जगन्नाथ भगवान से पीएम मोदी के दीर्घ जीवन की प्रार्थना की गई।
मुद्रा लोन ने कई महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाया है।

मलकानगिरि/चंदौली, 17 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपना 75वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर ओडिशा के मलकानगिरि जिले की 'लखपति दीदी' कल्पना राउल ने उन्हें दिल से बधाई दी। कल्पना ने जगन्नाथ भगवान से पीएम मोदी के दीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना की।

कल्पना राउल ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि ओडिशा सरकार की सुभद्रा योजना से उन्हें जीवन में काफी सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। मैं प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करती हूं और उनके जन्मदिन पर उनके स्वस्थ जीवन की कामना करती हूं।

उन्होंने कहा, "हम मिशन शक्ति कैफे का संचालन कर रहे हैं, जहां कई लोग एक साथ बैठकर भोजन कर सकते हैं। हमारे कैफे का खाना सभी को पसंद आता है। इसके चलते हमें पहचान मिली है और मैं अपने परिवार में आर्थिक योगदान देने में सक्षम हुई हूं।"

लखपति दीदी मंजू ने भी पीएम मोदी को 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं से आए सकारात्मक बदलाव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "मैं मलकानगिरि में एक छोटी यूनिट का संचालन करती हूं। मुद्रा लोन की मदद से मैं आत्मनिर्भर हो गई हूं और कई अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने में सहायता की है। पहले हमें कोई पहचान नहीं थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के मुद्रा लोन ने हमें एक पहचान दिलाई है और हमने कई अच्छे कार्य किए हैं।"

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की लखपति दीदी विमला देवी ने भी पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने कहा, "यह योजना हमारे जीवन में एक नई किरण लेकर आई है। हम अब आत्मनिर्भर हैं और अपने परिवार का भरण-पोषण बेहतर ढंग से कर पा रहे हैं। लखपति दीदी ने हमारी जिंदगी में बहुत बदलाव लाया है और हम आर्थिक रूप से मजबूत हुए हैं।"

उन्होंने कहा, "मैं प्रधान मंत्री मोदी को धन्यवाद देती हूं, जिनकी वजह से हमारी जिंदगी में परिवर्तन आया है। मैं कामना करती हूं कि काशी विश्वनाथ की कृपा उन पर बनी रहे।"

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भी बताता है कि कैसे सरकार की योजनाएं आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक हो रही हैं। यह एक मजबूत संकेत है कि आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ते कदम हमारे समाज के लिए महत्वपूर्ण हैं।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रधान मंत्री मोदी की योजनाएं किस तरह से मददगार हैं?
प्रधान मंत्री मोदी की योजनाएं जैसे मुद्रा लोन और सुभद्रा योजना ने कई महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले