क्या एक लड़के ने गोला दागा? लखनऊ विस्फोट मामले में महिला ने किया दावा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एक लड़के ने गोला दागा? लखनऊ विस्फोट मामले में महिला ने किया दावा

सारांश

लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र में हुए विस्फोट ने सभी को चौंका दिया। एक महिला ने दावा किया कि एक लड़के ने गोला दागा, जिसके बाद तेज धमाका हुआ। इस घटना में उसके घर को भी नुकसान पहुंचा। जानिए विस्फोट की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

लखनऊ में विस्फोट की घटना ने कई जिंदगियों को प्रभावित किया।
महिला ने एक लड़के द्वारा गोला दागने का दावा किया।
धमाके के कारण कई मकानों को नुकसान पहुँचा।
पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने जांच शुरू कर दी है।
यह घटना अवैध पटाखा फैक्ट्रियों के खतरे को उजागर करती है।

लखनऊ, 31 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में घटित विस्फोट की घटना में एक महिला ने चौंकाने वाला बयान दिया है। महिला का कहना है कि एक लड़के ने गोला दागा जिसके बाद तेज धमाका हुआ। इस विस्फोट के कारण महिला का घर भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बात करते हुए स्थानीय निवासी रईस बानो ने कहा, "जब यह घटना हुई, मैं अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी। उस समय फैक्ट्री मालिक का लड़का गोला दागकर भागा था। जैसे ही उसने गोला दागा, उसी समय धमाका हो गया।"

महिला ने आगे बताया कि इस धमाके की वजह से उसके घर को काफी नुकसान हुआ है। उसकी बेटी की शादी के लिए रखे गए कई हजार रुपये और अन्य सामान भी जलकर खाक हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, रविवार को लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र के बेहटा गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं और कुछ के मलबे में दबे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। यह धमाका इतना शक्तिशाली था कि आस-पास के लगभग 5 मकानों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस के अनुसार, रविवार को लगभग 12 बजे गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा गांव में एक मकान के अंदर विस्फोट हुआ।

अधिकारियों का कहना है कि आलम के घर में चल रही पटाखा फैक्ट्री की जांच की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह अवैध तरीके से तो नहीं चल रही थी।

विस्फोट के बाद बम निरोधक दस्ते को भी जांच के लिए बुलाया गया। बम निरोधक दस्ते के लखनऊ प्रभारी हनुमान प्रसाद ने राष्ट्र प्रेस से कहा कि जांच के दौरान पटाखा बनाने वाले बारूद के बारे में ही जानकारी मिली है। यहाँ बड़ी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ था, जिसके चलते केवल यही मकान नहीं, बल्कि आस-पास के मकानों को भी नुकसान हुआ है। फिलहाल, जांच में कोई और संदिग्ध चीज नहीं मिली है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

लखनऊ विस्फोट में कितने लोग घायल हुए?
इस विस्फोट में कई लोग घायल हुए हैं और कुछ के मलबे में दबे होने की आशंका है।
क्या विस्फोट के कारण किसी की मौत हुई?
हाँ, अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
पटाखा फैक्ट्री की जांच कब होगी?
अधिकारियों ने कहा है कि आलम के घर में चल रही पटाखा फैक्ट्री की जल्द ही जांच की जाएगी।
क्या यह विस्फोट अवैध फैक्ट्री में हुआ?
अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि फैक्ट्री अवैध तरीके से चल रही थी या नहीं।
महिला ने घटना के समय क्या किया?
महिला ने बताया कि वह अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी जब यह घटना हुई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 घंटे पहले
  2. 7 घंटे पहले
  3. 7 घंटे पहले
  4. 8 घंटे पहले
  5. 8 घंटे पहले
  6. 8 घंटे पहले
  7. 8 घंटे पहले
  8. 8 घंटे पहले