20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या लखनऊ की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 2 लोगों की जान गई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या लखनऊ की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 2 लोगों की जान गई?

सारांश

लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट ने सभी को हिला कर रख दिया है। जानिए इस दिल दहला देने वाली घटना के बारे में और मुख्यमंत्री के संवेदनशीलता के बारे में।

मुख्य बातें

लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री में गंभीर विस्फोट हुआ।
2 लोगों की मौत हुई है और कुछ लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
घायलों को उचित उपचार देने के निर्देश दिए गए हैं।

लखनऊ, 31 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने की घटना सामने आई है। इस धमाके के कारण इमारत ढह गई, जिससे 2 लोगों की मौत हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि कुछ अन्य लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। कुछ घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, यह धमाका लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र के बेहटा गाँव में हुआ। विस्फोट की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही, स्थानीय लोगों ने भी घायलों को मलबे से निकालने में मदद की। एम्बुलेंस भी तुरंत मौके पर पहुंच गईं।

इसके अलावा, लखनऊ के जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर और डीसीपी ईस्ट भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लिया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों को तुरंत अस्पताल भेजने के निर्देश दिए हैं और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।" मुख्यमंत्री ने राहत कार्य में तेजी लाने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट क्यों हुआ?
विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन यह अनुमान लगाया जा रहा है कि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन हो सकता है।
घायलों का इलाज कहां चल रहा है?
घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
क्या और लोग मलबे में फंसे हैं?
हां, आशंका जताई जा रही है कि कुछ और लोग मलबे में दबे हो सकते हैं, इसलिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
मुख्यमंत्री ने इस पर क्या प्रतिक्रिया दी है?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के लिए उचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
आपातकालीन सेवाएं कब तक चलेंगी?
आपातकालीन सेवाएं तब तक चलेंगी जब तक सभी प्रभावित लोगों को सुरक्षित नहीं निकाल लिया जाता।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम कल
  2. कल
  3. 3 सप्ताह पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले