27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हेमंत खंडेलवाल बने नए अध्यक्ष? केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया ऐलान

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हेमंत खंडेलवाल बने नए अध्यक्ष? केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया ऐलान

सारांश

मध्य प्रदेश में भाजपा ने नया अध्यक्ष चुना है। बैतूल के विधायक हेमंत खंडेलवाल को यह जिम्मेदारी दी गई है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उनके नाम की घोषणा की। इस लेख में जानें खंडेलवाल के विचार और भाजपा के संगठन पर्व की प्रक्रिया के बारे में।

मुख्य बातें

हेमंत खंडेलवाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।
धर्मेंद्र प्रधान ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की।
भाजपा के संगठन पर्व में 73 लाख नए सदस्य बने।
संगठन पर्व के तहत 99% बूथ समितियों का गठन हुआ।
खंडेलवाल ने संगठन को सशक्त बनाने की बात की।

भोपाल, 2 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को नया अध्यक्ष मिल गया है। बैतूल से विधायक और पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल को प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में खंडेलवाल के नाम की घोषणा की।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मध्य प्रदेश में 70 के दशक से शुरू हुई यात्रा आज निरंतर जारी है। भाजपा का संगठन जिस स्थिति में पहुंचा है, उसके पीछे भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं का समर्पण और वैचारिक प्रतिबद्धता तथा परिश्रम की भावना है।

उन्होंने आगे कहा कि अभी तक विष्णु दत्त शर्मा के नेतृत्व में संगठन और मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार चल रही है।

इस अवसर पर हेमंत खंडेलवाल ने कहा, "जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक, 27 अध्यक्षों ने इस संगठन को अपने-अपने समय में मजबूत करने का कार्य किया है। आज कई ऐसे पथप्रदर्शक हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी प्रेरणा, उनकी तपस्या हमें आगे बढ़ने की राह दिखाती है। आज हमारा कर्तव्य है कि उनके दिखाए मार्ग पर चलें और इस संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं।"

संगठन पर्व के तहत नामांकन भरने की प्रक्रिया मंगलवार को हुई, लेकिन हेमंत खंडेलवाल ने ही नामांकन पत्र भरा। तय समय तक इंतजार किया गया, मगर कोई दूसरा व्यक्ति नामांकन भरने नहीं आया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, विवेक सेजवलकर, संगठन के प्रभारी महेंद्र सिंह, सतीश उपाध्याय सहित तमाम नेताओं ने जांच-पड़ताल के बाद नामांकन को सही पाया, इसलिए हेमंत खंडेलवाल का अध्यक्ष बनना तय हो गया।

निर्वाचन पदाधिकारी विवेक सेजवलकर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष और 44 राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का भी चुनाव किया गया है। उन्होंने बताया कि संगठन पर्व के दौरान राज्य में एक करोड़ 73 लाख से अधिक सदस्य बने। यह संगठन पर्व का पहला चरण था। उसके बाद बूथ समितियों का चुनाव किया गया। राज्य में कुल 65,000 में से 64,468 बूथ समितियों का गठन हुआ है। इस तरह 99 प्रतिशत समितियों का गठन किया गया है।

अगले चरण में पन्ना समितियों का गठन किया गया। 62 जिलों में जिला अध्यक्ष का चुनाव हुआ। उसके बाद मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के 44 सदस्यों का निर्वाचन हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष के लिए सिर्फ हेमंत खंडेलवाल ने ही नामांकन भरा था।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि पूरे राज्य की राजनीति में एक नई दिशा निर्धारित करेगा।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हेमंत खंडेलवाल को कब अध्यक्ष बनाया गया?
हेमंत खंडेलवाल को 2 जुलाई को मध्य प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया।
धर्मेंद्र प्रधान ने किस समारोह में खंडेलवाल के नाम की घोषणा की?
धर्मेंद्र प्रधान ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में खंडेलवाल के नाम की घोषणा की।
भाजपा के संगठन पर्व के दौरान कितने नए सदस्य बने?
संगठन पर्व के दौरान राज्य में एक करोड़ 73 लाख से अधिक सदस्य बने।
हेमंत खंडेलवाल का चुनाव किस प्रक्रिया के तहत हुआ?
हेमंत खंडेलवाल का चुनाव नामांकन प्रक्रिया के तहत हुआ, जिसमें कोई अन्य उम्मीदवार सामने नहीं आया।
भाजपा का संगठन पर्व कब शुरू हुआ?
भाजपा का संगठन पर्व 70 के दशक से शुरू हुआ और यह अभी भी जारी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले