19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या महाराष्ट्र के 29 नगर निगम चुनावों में महायुति एकजुट होगी? मनीषा कायंदे

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या महाराष्ट्र के 29 नगर निगम चुनावों में महायुति एकजुट होगी? मनीषा कायंदे

सारांश

महाराष्ट्र के आगामी नगर निगम चुनावों में महायुति की एकजुटता और सीट बंटवारे पर चर्चा। शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी राय दी। क्या महायुति चुनाव में एकजुट होकर जीत हासिल कर पाएगी?

मुख्य बातें

महायुति की रणनीति से चुनावी परिदृश्य प्रभावित हो सकता है।
राहुल गांधी के बयान और दौरे पर राजनीति जारी है।
महायुति एकजुट होकर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है।

मुंबई, 23 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। महाराष्ट्र में होने वाले आगामी बीएमसी सहित 29 नगर निगमों के चुनावों को लेकर शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने महायुति की चुनावी रणनीति, सीट बंटवारे और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े कई मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।

मनीषा कायंदे ने राष्ट्र प्रेस से कहा कि महाराष्ट्र में नगर परिषदों के चुनावों में महायुति ने भले ही अलग-अलग लड़ाई लड़ी हो, लेकिन एकजुट होकर जीत हासिल की है। यही कारण है कि अब राज्य की 29 नगर निगमों में चुनाव होने जा रहे हैं, जिसके लिए महायुति की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि नगर निगम चुनावों को लेकर सहयोगी दलों के बीच उम्मीदवारों और सीटों के बंटवारे पर बातचीत चल रही है। मनीषा कायंदे ने आश्वस्त किया कि सीट शेयरिंग को लेकर तस्वीर जल्द ही स्पष्ट हो जाएगी और महायुति एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने वाली है।

इसके अलावा, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जर्मनी दौरे और वहां दिए गए बयानों पर भी मनीषा कायंदे ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब भी देश में कोई बड़ी या गंभीर घटना होती है, राहुल गांधी अक्सर विदेश चले जाते हैं, और यह कोई पहली बार नहीं है। उनके दौरे सुरक्षा कारणों से नहीं होते, और यह भी स्पष्ट नहीं होता कि वे विदेश जाकर वास्तव में क्या करना चाहते हैं।

मनीषा कायंदे ने कहा कि विदेश में रहते हुए भी राहुल गांधी ऐसी गतिविधियों और बयानों में शामिल रहते हैं, जिन पर चर्चा भारत में होनी चाहिए। देश के अहम मुद्दों पर बात करने के बजाय वे विदेश जाकर बयानबाजी करते हैं, जिससे कई सवाल खड़े होते हैं।

स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर महायुति की रणनीति पर सबकी नजरें टिकी हैं, वहीं राहुल गांधी के विदेश दौरे और उनके बयानों पर भी सियासी बयानबाजी लगातार जारी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि महाराष्ट्र में महायुति की एकजुटता चुनावी परिदृश्य को प्रभावित कर सकती है। यह चुनाव केवल स्थानीय मुद्दों तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। सभी दलों को अपनी रणनीतियों को समझदारी से बनाना होगा।
RashtraPress
19 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महायुति का चुनावी रणनीति क्या है?
महायुति की रणनीति में सभी सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे और उम्मीदवारों पर चर्चा शामिल है।
राहुल गांधी के विदेश दौरे का क्या महत्व है?
राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर सवाल उठते हैं कि वे देश के मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 1 साल पहले