महेंद्रगढ़ पुलिस ने अपहरण और मारपीट के मामले को 90 मिनट में सुलझाया, पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

Click to start listening
महेंद्रगढ़ पुलिस ने अपहरण और मारपीट के मामले को 90 मिनट में सुलझाया, पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

सारांश

महेंद्रगढ़ पुलिस ने एक अपहरण और मारपीट के मामले को सुलझाते हुए 90 मिनट में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में शामिल आरोपियों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। जानें कैसे हुई यह घटना और पुलिस की तत्परता।

Key Takeaways

  • महेंद्रगढ़ में अपहरण और मारपीट का मामला
  • पुलिस ने 90 मिनट में आरोपियों को गिरफ्तार किया
  • दो सगे भाई भी गिरफ्तार आरोपियों में शामिल
  • पुलिस की तेजी से कार्रवाई की सराहना
  • आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज

महेंद्रगढ़, 21 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। महेंद्रगढ़ पुलिस ने एक अपहरण और मारपीट के मामले को केवल डेढ़ घंटे में सुलझाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से दो सगे भाई भी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव पाथेड़ा के दीपक और हिमांशु, गांव भगड़ाना के संदीप, गांव मालड़ा सराय के विनोद और गांव देवास के अनिल के रूप में हुई है।

पीड़ित प्रदीप कुमार ने बताया कि वह सुबह लगभग 9 बजे देवीलाल कॉलोनी में अपने प्लॉट पर था, तभी एक काली स्कॉर्पियो में सवार चार युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने उसे जबरदस्ती कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। इसके बाद उसे गाड़ी में डालकर गांव भड़फ बणी की ओर ले गए, जहां एक अन्य आरोपी को बुलाकर फिर से मारपीट की गई।

प्रदीप के अनुसार, आरोपियों ने पुराने पैसे के लेन-देन को लेकर उस पर दबाव बनाया और धमकियां दीं। बाद में, वे उसे उसके घर ले गए और कुछ दस्तावेज लेने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया।

शहर थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से अपहरण की सूचना मिलते ही दो पुलिस टीमों का गठन किया गया और तुरंत नाकाबंदी की गई। जांच में पता चला कि पहले मारपीट हुई, फिर स्कॉर्पियो में अपहरण कर लिया गया। आरोपियों ने पीड़ित की स्विफ्ट कार भी अपने साथ ले ली थी।

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और दोनों गाड़ियां बरामद कर लीं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी अनिल और पीड़ित के बीच पहले से पैसे का लेन-देन चल रहा था, जबकि अन्य आरोपी उसके जानकार थे जो इस घटना में शामिल हो गए।

पुलिस ने मामले में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की इलाके में सराहना हो रही है।

Point of View

NationPress
21/03/2026

Frequently Asked Questions

महेंद्रगढ़ में अपहरण की घटना कब हुई?
यह घटना 21 मार्च को सुबह करीब 9 बजे हुई।
पुलिस ने आरोपियों को कब गिरफ्तार किया?
पुलिस ने घटना के 90 मिनट के भीतर सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
क्या गिरफ्तार आरोपियों में कोई सगे भाई हैं?
हाँ, गिरफ्तार आरोपियों में दो सगे भाई शामिल हैं।
पुलिस ने किस आधार पर कार्रवाई की?
पुलिस ने कंट्रोल रूम से मिली सूचना के आधार पर तुरंत नाकाबंदी की और कार्रवाई की।
इस मामले में क्या कानूनी कार्रवाई हुई?
पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
Nation Press