सोनीपत में एसटीएफ की मुठभेड़: 5 अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी, 2 घायल

Click to start listening
सोनीपत में एसटीएफ की मुठभेड़: 5 अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी, 2 घायल

सारांश

सोनीपत के बहादुरगढ़ में एसटीएफ ने मुठभेड़ के दौरान 5 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया। इस दौरान 2 बदमाश घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब अपहरणकर्ताओं ने 5 करोड़ की फिरौती मांगी थी।

Key Takeaways

  • एसटीएफ ने 5 अपहरणकर्ताओं को पकड़ा।
  • मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल हुए।
  • फिरौती की मांग 5 करोड़ रुपये थी।
  • पुलिस ने दो पिस्तौल और चार खाली कारतूस बरामद किए।
  • घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

सोनीपत, 21 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। सोनीपत के बहादुरगढ़ में एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से 2 अपराधी घायल हो गए। साथ ही, 3 अन्य आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया गया। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।

एसटीएफ के अनुसार, बहादुरगढ़ के बीडीएम कॉलेज के मालिक के बेटे हुनरजीत का अपहरण कर बदमाशों ने पाँच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। फिरौती मिलने की सूचना पर एसटीएफ की टीम ने कार्रवाई की। रात को लगभग 2 बजे बोलेरो में सवार 5 संदिग्धों को पुलिस ने रोका। इसी दौरान आरोपियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस की गोली लगने से चित्रंदन उर्फ मनजीत और विन्नी घायल हो गए, जबकि तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घायलों को सोनीपत के जिला अस्पताल में भेजा है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्तौल, चार खाली कारतूस और बोलेरो गाड़ी बरामद की है। मुरथल थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

परिवार वालों के अनुसार, अपहरणकर्ताओं के निर्देश पर फिरौती की राशि 5 करोड़ रुपये बीडीएम कॉलेज के मालिक द्वारा रोहतक आईएमटी क्षेत्र में एक नहर के पुल के पास दी गई थी। राशि मिलने के बाद बदमाशों ने हुनरजीत को रोहतक के निकट एक सुनसान स्थान पर छोड़ दिया था।

गिरफ्तार आरोपियों ने लगभग 20 दिन पहले ही हुनरजीत के अपहरण की योजना बनाई थी। पीड़ित परिवार के वेटरनरी कॉलेज में कार्यरत मनीष ने 4 मार्च को होली के दिन गांव के दुकान के पास से बच्चे हुनरजीत की लोकेशन दी थी। इसके बाद अज्ञात स्कार्पियो सवार युवकों ने बच्चे का अपहरण कर लिया था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Point of View

NationPress
21/03/2026

Frequently Asked Questions

एसटीएफ ने कितने अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया?
एसटीएफ ने 5 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया।
मुठभेड़ में कितने बदमाश घायल हुए?
मुठभेड़ के दौरान 2 बदमाश घायल हुए।
फिरौती की राशि कितनी थी?
बदमाशों ने 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी।
घायलों का इलाज कहाँ किया जा रहा है?
घायलों को सोनीपत के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्या पुलिस ने किसी प्रकार का इनाम बरामद किया?
हाँ, पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 पिस्तौल और 4 खाली कारतूस बरामद किए।
Nation Press